अनुष्का ने विराट के साथ दिवाली की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,
‘किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है, ना तो इस फोटो को और ना ही आपके जीवन जीने के तरीके को. आपका मूल ईमानदारी और स्टील की हिम्मत से बना है. आपका साहस संदेह को भुला देता है. मैं किसी और को नहीं जानती जो आपकी तरह खुद को अंधेरी जगह से इस तरह निकाल लाए.’विराट की तारीफ में अनुष्का ने आगे लिखा,
‘आप हर तरह से बेहतर हैं क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं रहने देते और निडर हैं. मैं जानती हूं कि हम वो नहीं है जो सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से ऐसे बात करें, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि तुम कितने अद्भुत आदमी हो.
भाग्यशाली हैं वो, जो वास्तव में आपको जानते है. हर चीज़ को उज्जवल और सुंदर बनाने के लिए शुक्रिया. ओह! और हां, जन्मदिन मुबारक क्यूटनेस.’
अनुष्का के इस पोस्ट का जवाब देते हुए विराट कोहली ने लिखा,
‘आप मेरी ताकत हो. आप मेरी गाइडिंग फोर्स हो. मेरी प्रिय, हमारे साथ के लिए हर रोज भगवान का शुक्रगुजार हूं. आई लव यू.’अनुष्का के साथ कई दिग्गजों ने भी विराट को बधाइयां दी है. सचिन तेंडुलकर, विरेंदर सहवाग, सुरेश रैना, वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर कोहली को हैप्पी बड्डे कहा. बता दें कि अपने बर्थडे के दिन कोहली स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को लीड करते दिखेंगे. T20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले में कोहली अपनी टीम को इस वर्ल्ड कप की दूसरी जीत दिलाने की कोशिश करेंगे. भारत ने अपने पिछले मैच में अफ़ग़ानिस्तान को हराया था.










