The Lallantop

Apple का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, कीमत 3 लाख से शुरू

iPhone Duo के 256GB बेस मॉडल दाम 299900 रुपये है. 512GB मॉडल की कीमत 324900 रुपये है तो 1TB मॉडल 374900 रुपये में मिलने वाला है. 2TB वाला टॉप मॉडल 449900 रुपये में लिया जा सकेगा. नाइट स्काई और स्टार व्हाइट कलर में मिलने वाले इस डिवाइस के भारत में प्रीऑडर्स 16 अक्टूबर की शाम साढ़े 5 बजे से शुरू होंगे. डिवाइस 23 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Advertisement
post-main-image
iPhone Duo ऐप्पल का पहला फोल्ड फोन है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया है, जो पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड वाला है और इसका स्क्रीन साइज खुलने पर 7.6 इंच का होता है।
  • यह लॉन्च सात साल बाद हुआ है जब Samsung ने पहला फोल्डेबल फोन बाजार में उतारा था, और पिछले महीनों में फोन की डिटेल्स कई बार ऑनलाइन लीक हो चुकी थीं।
  • iPhone Duo की भारत में प्रीऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से होगी, तथा फोन में split screen फीचर और फिंगरप्रिंट अनलॉक जैसे नए फीचर्स शामिल हैं।

Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर ही दिया. सैमसंग के पहले फोल्ड के लॉन्च के 7 साल के बाद. हालांकि इवेंट की टैग लाइन 'सरप्राइज एंड शाइन' जैसा कुछ नहीं था क्योंकि फोन से जुड़े कई डिटेल्स पहले ही ऑनलाइन लीक हो गए थे. फोन एकदम वैसा ही है जैसा पिछले कई महीनों में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में नजर आ रहा था. पारंपरिक फोल्ड की जगह पासपोर्ट स्टाइल वाला फोल्ड जो बंद रहने पर 5.4 इंच का होता है तो ओपन होने पर इसका स्क्रीन साइज 7.6 इंच का हो जाता है. पिछले महीने इसी फॉर्म फैक्टर वाला फोल्ड सैमसंग ने लॉन्च किया था और कुछ दिन पहले शाओमी ने भी ऐसा ही फोल्ड चीन में लॉन्च किया है.

Advertisement
कीमत और उपलब्धता

iPhone Duo के 256GB बेस मॉडल दाम 299900 रुपये है. 512GB मॉडल की कीमत 324900 रुपये है तो 1TB मॉडल 374900 रुपये में मिलने वाला है. 2TB वाला टॉप मॉडल 449900 रुपये में लिया जा सकेगा. नाइट स्काई और स्टार व्हाइट कलर में मिलने वाले इस डिवाइस के भारत में प्रीऑडर्स 16 अक्टूबर की शाम साढ़े 5 बजे से शुरू होंगे. डिवाइस 23 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Advertisement
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

iPhone Duo में कंपनी ने अपनी सबसे ताकतवर चिपसेट A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है. iPhone Duo में कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है, जबकि इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का है. दोनों में ही Super Retina XDR AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया है. खिचक-खिचक करने के लिए पीछू की तरफ 48 मेगापिक्सल के दो लेंस लगे हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए जो कैमरा लगा है वो आपके स्क्रीन के अनुभव को खराब नहीं करेगा. 12MP Center Stage फ्रंट कैमरा एक Under-display FaceTime कैमरा है जो बाहर से नहीं दिखता. जरूरत पड़ने पर स्क्रीन पर नमूदार होता है.

क्योंकि ऐप्पल बैटरी से जुड़े डिटेल्स शेयर नहीं करता है इसलिए हम कंपनी की बात मान लेते हैं. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 20 मिनट में वह 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी. फोन में एक की जगह दो बैटरी लगाई गई हैं. iPhone Duo में पहली बार Split Screen फीचर देखने को मिला है. इससे स्क्रीन पर एक साथ दो ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पहले Apple के किसी भी डिवाइस में इस फीचर का सपोर्ट नहीं दिया गया था.  

फिंगरप्रिंट सेंसर की वापसी

iPhone Duo में ऐप्पल का भरोसेमंद फेस अनलॉक नहीं मिलेगा. इसकी जगह पर फिंगरप्रिंट अनलॉक सिस्टम मिलेगा. कंपनी के पहले फोल्ड फोन में दो सिम का सपोर्ट है मगर दोनों सिम ई-सिम होंगी. नए फोल्डेबल आईफोन में कंपनी ने iOS 27 को रीडिजाइन किया है, ताकि इसे फोल्डेबल पैनल के साथ यूज किया जा सके. ऐप्पल का फोन है तो वायरलेस चार्जिंग वाला MagSafe तो मिलेगा ही. फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है. डिवाइस ऐप्पल पेंसिल को सपोर्ट करेगा जो अच्छी बात है. बाकी असल में क्या होगा वो जल्द ही अनफोल्ड हो जाएगा.

Advertisement

वीडियो: राजधानी: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की BSP में वापसी की तारीख तय!

Advertisement