The Lallantop

मोहसिन नकवी पर सईद अजमल भड़के, कहा, 'PCB खिलाड़ियों को डिमोटिवेट कर रही है'

पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल (Saeed Ajmal) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अचानक हुए बदलावों पर PCB को खूब सुनाया. उन्होंने कहा कि नकवी और बोर्ड ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ा है. इससे सही संदेश नहीं गया.

Advertisement
post-main-image
सईद अजमल ने PCB चीफ मोहसिन नकवी पर सवाल उठाए हैं. (फोटो- Reuters and X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में हार के बाद सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया और हेड कोच सरफराज अहमद व बॉलिंग कोच उमर गुल को हटाया।
  • यह कार्रवाई पाकिस्तान की खराब प्रदर्शन और लगातार हार के कारण हुई, जिससे बोर्ड ने टीम में सुधार और नए खिलाड़ियों को मौका देने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया।
  • इस फैसले के बाद पूर्व क्रिकेटर्स द्वारा बोर्ड की आलोचना की गई, और बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी ने फैसले का बचाव करते हुए टीम की सफलता प्रतिशत में सुधार को बताया।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद से पाकिस्तान की टीम में उथल-पुथल मची हुई है. दूसरे टेस्ट की हार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भी नहीं पचा पाया. PCB ने मैच के बाद तुरंत एक्शन लिया. बोर्ड ने बीच सीरीज से 7 प्लेयर्स को पाकिस्तान भेज दिया. हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी. PCB की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने सवाल उठाया. 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खरी-खोटी सुनाने इन पूर्व क्रिकेटर्स में अब सईद अजमल भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने PCB प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी पर हमला बोला. अजमल ने बोर्ड को आड़े हाथों लेते कहा कि PCB ने सबसे ज्यादा अपने प्लेयर्स का मनोबल तोड़ा है.

बता दें कि PCB चीफ मोहसिन नकवी ने इन बदलावों पर सफाई देते हुए कहा था कि इस समय ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिससे प्लेयर्स का मनोबल गिरे. उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों को डिमोटिवेट करना किसी तरीके से सही नहीं है. उनके इस बयान पर सईद अजमल ने पलटवार करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा मनोबल नकवी की वजह से प्लेयर्स का गिरा है. 

Advertisement
अजमल ने PCB को सुनाया

सईद अजमल ने मोहसिन नकवी को अब इसी बयान के आधार पर घेरा है. उन्होंने समा टीवी पर बात करते हुए कहा,

प्लेयर्स का मनोबल किसी और ने उतना नहीं गिराया, जितना खुद PCB ने गिराया है. बोर्ड किसी प्लेयर को टिकने नहीं दे रहा. कुछ प्लेयर्स ने अच्छी परफॉर्मेंस की. इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया. PCB ने कई प्लेयर्स को अपमानित किया है. आकिब जावेद और माइक हेसन एक टीम हैं. दोनों सब कुछ कंट्रोल कर रहे हैं. इस पूरे मामले के लिए आकिब और हेसन जिम्मेदार हैं. ये सारा मामला इगो का है. हमारी टीम 10 साल पीछे चली गई है. हमारे पास फ्यूचर के लिए कोई प्लान नहीं है.

अजमल ने ये बातें नकवी के उस इंटरव्यू के बाद कहीं, जिसमें  PCB प्रमुख ने 7 प्लेयर्स को बाहर किए जाने के फैसले को सही ठहराया था. कुछ दिन पहले मोहसिन नकवी ने जियो नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था,

Advertisement

सीरीज का हर मैच हमारे लिए इम्पोर्टेंट है. अगर कोई प्लेयर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो हमारे पास उसका विकल्प तलाशने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. इन बदलावों का मकसद प्लेयर्स को टीम से बाहर करना नहीं है. हम सिर्फ उनकी जगह दूसरे प्लेयर्स को चांस दे रहे हैं. सलमान आगा को ही देखिए. वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं. लेकिन, वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. इस बार में उनसे बात भी की गई थी.

इस दौरान नकवी ने PCB का बचाव करते हुए कहा था कि वे आलोचना करके मुझे हटाना चाहते हैं. लेकिन, मैं कुछ फैक्ट बताना चाहते हैं. हम ODI में आठवें स्थान से पांचवें नंबर पर आ गए हैं. माइक हेसन की कोचिंग में हमने 6 में से चार सीरीज जीती हैं. टी20 इंटरनेशनल में हम पहले नौवें नंबर पर थे. अब हम छठे स्थान पर हैं. हमारी सक्सेस भी 24 प्रतिशत से बढ़कर 73 फीसदी हो गई है. इसके बावजूद लोग क्रिटिसाइज कर रहे हैं कि पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म हो गया है.

नकवी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि हर किसी को प्रदर्शन की आलोचना करने का अधिकार है. लेकिन, इन हार को इस तरह पेश किया जा रहा है, जैसे सब कुछ खत्म हो गया हो. इसे एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता.

जिन पूर्व क्रिकेटर्स ने अपने लाइफ में कुछ हासिल नहीं किया है, उनका इस तरह की बातों को बढ़ावा देना सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मैं खुद समय-समय पर पूर्व क्रिकेटरों से सलाह लेता हूं. टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. इसकी वजह जानने के लिए मैंने पूर्व क्रिकेटरों से बातचीत की है.

ये भी पढ़ें: रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? नेहरा का जवाब सुन कोई ये दोबारा न पूछेगा!

तीसरे टेस्ट से पहले हुआ बदलाव

इन दिनों इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. दो मैच हो चुके हैं. लीड्स में हुए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. जबकि, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों पटखनी दी. लगातार दो सेट हारने के बाद, तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान ने टीम में बदलाव किया. इस दौरान PCB ने फेरबदल करते हुए टीम के सात प्लेयर्स को बाहर कर दिया.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement