The Lallantop

एक ही दिन में दो मैच खेलेगी टीम इंडिया! दोनों में दिग्गज खिलाड़ी होंगे, पता है कैसे?

सितंबर के आखिर में भारतीय फैंस को क्रिकेट के लिहाज से काफी एक्शन देखने को मिलेगा. भारत की दो टीमें दो अलग-अलग देश में खेल रही होंगी.

Advertisement
post-main-image
28 साल बाद ऐसा हो सकता है कि भारत की दो टीमें एक ही दिन मैच खेंले. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम तीन अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का अंतिम मैच और जापान में एशियन गेम्स के मेडल मैच दो अलग-अलग टीमों के साथ एक ही दिन खेलेगी।
  • यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जिससे मुकाबले एक ही दिन पड़ गए हैं।
  • इस आयोजन से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को एक साथ दो मैचों में खेलने का मौका मिलेगा और प्रशंसकों के लिए विभिन्न मैचों में स्टार खिलाड़ियों को देखने का विकल्प भी होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम क्या एक ही दिन में दो मैच खेल सकती है? 28 साल पहले एक बार ऐसा हो चुका है और अब फिर इतिहास खुद को दोहराने वाला है. भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक टीम एशियन गेम्स के लिए रवाना हो जाएगी. एशियन गेम्स के दौरान ही एक ऐसा मौका आएगा जब भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मैच खेलती नजर आ सकती है. ये तारीख होगी तीन अक्टूबर की. 

Advertisement

अब आपको बताते हैं इस दिन दो मैच कैसे खेले जा सकते हैं? 

दरअसल इस दौरान भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही होगी. यह सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तीन अक्टूबर को खेला जाएगा. इसी समय जापान में एशियन गेम्स में भी पुरुष क्रिकेट के मुकाबले खेले जा रहे होंगे. इसकी शुरुआत 28 सितंबर से होगी. 3 अक्तूबर को मेडल मैच खेले जाएंगे. दिन का पहला मैच ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेला जाएगा. वहीं इसके बाद गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है. 

Advertisement

यानी मेडल मैच के लिए उन्हें केवल एक ही मैच में जीत चाहिए होगी. अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाता है तो 3 अक्तूबर को मेडल मैच खेलेगा. ऐसा होने पर भारत की एक टीम भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेल रही होगी और उसी दिन दूसरी टीम जापान में एशियन गेम्स का मेडल मैच खेलेगी.

28 साल बाद होगा कुछ ऐसा

ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हो रहा है. इससे पहले साल 1998 में भी ऐसा हुआ था. 12 सितंबर 1998 को भारत की दो टीमें दो देशों में मैच खेली थी. भारत की मुख्य टीम कुआलालंपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा के खिलाफ मैच खेल रही थी. इस टीम में सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अजय जडेजा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी शामिल थे. इसी दिन भारत की दूसरी टीम कनाडा में सहारा फ्रेंडशिप कप खेल रही थी. इस मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से था. इस टीम में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, नवजोत सिंह सिद्धू और अजीत अगरकर जैसे खिलाड़ी थे. 28 साल बाद एक बार फिर ऐसा ही होगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के फैंस ने मैच के दौरान दिखाई नीचता, क्रांति गौड़ पर किए भद्दे कॉमेंट 

Advertisement
दोनों मैचों में होंगे स्टार खिलाड़ी

BCCI ने एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं. टीम में जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा,  वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अर्शदीप जैसे बड़े नाम हैं. बोर्ड ने फिलहाल वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है. हालांकि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना लगभग तय है. ये दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं. ऐसे में वह लगभग सभी सीरीज में नजर आते हैं. यानी दोनों ही सीरीज में स्टार खिलाड़ी एक्शन में होंगे. फैंस को यह चुनने में मुश्किल होगी कि वह कौन सा मैच देखें.  

वीडियो: ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या कह दिया?

Advertisement