The Lallantop

अखाड़े से बाहर शुरू असली दंगल! विनेश ने शायरी से दिया WFI के नोटिस का जवाब

9 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया WFI ने Vinesh Phogat को शो-कॉज नोटिस जारी किया. अब इस पर विनेश का भी रिएक्शन आ गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी मंशा जारी कर दी है.

Advertisement
post-main-image
विनेश फोगाट को WFI ने भेजा शो कॉज नोटिस. (फोटो-PTI)

इंडियन रेसलिंग अब सिर्फ मैट पर नहीं चल रही. ये कागजों और सोशल मीडिया पर भी जारी है. एक तरफ है भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI). दूसरी तरफ हैं विनेश फोगाट (Vinesh Phogat). 9 मई को फेडरेशन ने विनेश को शो-कॉज नोटिस जारी किया. अब इस पर विनेश का भी रिएक्शन आ गया है. विनेश ने इससे ये साफ संकेत दे दिए हैं कि वह भी दब कर जवाब नहीं देने वाली हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
WFI ने जारी किया 15 पन्नों का नोटिस

9 मई को WFI ने विनेश फोगाट को एक शो-कॉज नोटिस जारी किया. इसमें उन पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया गया है. फेडरेशन ने एक-दो नहीं, बल्कि 15 पन्नों का नोटिस विनेश को थमाया है. हम पॉइंटर्स में समझते हैं कि इस नोटिस की मुख्य बातें क्या हैं -

  • विनेश को 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है.
  • WFI का कहना है कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों का पालन नहीं किया.
  • नियम कहता है कि वापसी करने वाले खिलाड़ी को 6 महीने पहले नोटिस देना होता है, जो विनेश ने पूरा नहीं किया. 
  • महासंघ का आरोप है कि पेरिस ओलंपिक के दौरान विनेश के आचरण से भारतीय कुश्ती की प्रतिष्ठा को स्थायी नुकसान पहुंचा है. 
  • महासंघ ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) के सिंगल मिस्ड टेस्ट का भी हवाला दिया है. 
  • 2024 के नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) के मिस्ड टेस्ट वाले घटनाक्रम का भी जिक्र है, जिसे लेकर फेडरेशन का कहना है कि विनेश रेगुलर ऑफेंडर हैं. 
  • फेडरेशन का कहना है कि वो ये सवाल अब इसलिए उठा रहा है क्योंकि विनेश इससे पहले इनएक्टिव थीं.
विनेश का पलटवार

दरअसल, विनेश फोगाट गोंडा में होने वाली नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता से वापसी करना चाहती थीं. लेकिन, एंट्री न मिलने पर उन्होंने फेडरेशन के ख‍िलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने X पर एक शायरी के जरिए अपनी मंशा साफ कर दी. उन्होंने लिखा,

Advertisement

ज़िंदगी फंसी है किसी मंझधार में, जमाना ढूंढता है खामी मेरे किरदार में. ज़िंदगी, तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में.

Vinesh Phogat
विनेश फोगाट का 9 मई को किया गया एक्स पर पोस्ट.

विनेश के इस पोस्ट से साफ है कि वह बैकफुट पर जाने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने WFI पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर उन्हें गोंडा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोका गया है.

ये भी पढ़ें : श्रीलंका क्रिकेट का 24 घंटे में यूटर्न, सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बनाया था LPL में सैलरी का आधार

Advertisement
विवाद की जड़ में क्या है?

यह विवाद नया नहीं है. विनेश फोगाट उन 6 महिला पहलवानों में प्रमुख चेहरा थीं, जिन्होंने पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. अभी हाल ही में उन्होंने इसे लेकर खुलासा भी किया है.

दरअसल, पेरिस ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचकर अयोग्य (Overweight) घोषित होने के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान कर दिया था. हालांकि, उनके पति सोमवीर के मुताबिक, विनेश ने रिटायरमेंट के संबंध में UWW को कोई नोटिस नहीं दिया था.

वहीं, WFI की नोटिस में ये‍ जिक्र है कि विनेश ने अगस्त 2025 तक सबैटिकल (निष्क्रिय) रहने का ई-मेल UWW को भेजा था. हालांकि, इस दौरान विनेश प्रेग्नेंट थीं. लेकिन, विनेश ने 12 दिसंबर 2025 को WFI को ये लेटर लिखकर भेज दिया था कि वो मैट पर वापसी करना चाहती हैं.

WFI ने अनुशासन का चाबुक चलाया है, तो विनेश ने अपनी साख की लड़ाई बताकर ताल ठोक दी है. 26 जून तक की पाबंदी का मतलब है कि विनेश को मैट पर वापसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. हालांकि, ये भी देखने लायक होगा कि WFI के नोटिस पर विनेश क्या जवाब देती हैं.

वीडियो: विनेश फोगाट ने कुश्ती में वापसी का किया ऐलान, इस ओलंपिक के लिए करेंगी तैयारी

Advertisement