The Lallantop

बांग्लादेश से हार नहीं भूला PCB, कोच सरफराज और कप्तान शान मसूद की छुट्टी तय!

बांग्लादेश टूर पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार मिली थी. इस हार के बाद से हेड कोच सरफराज अहमद और टेस्ट कप्तान शान मसूद PCB के निशाने पर हैं.

Advertisement
post-main-image
शान मसूद ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने का समय मांगा था. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार के बाद टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाने पर विचार किया है।
  • PCB ने टीम की खराब प्रदर्शन के कारण बदलाव की जरूरत को महसूस किया और पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान व मोहम्मद हफीज से टीम में अहम पद संभालने के लिए बात की है।
  • सरफराज को हेड कोच पद से हटाकर अंडर-19 व A टीम की जिम्मेदारी देने और शान मसूद की जगह नए कप्तान के चयन जैसे कदम अगले चरण में लिए जा सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) टीम के हेड कोच सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) और टेस्ट कप्तान शान मसूद (Shan Masood) हो हटा सकता है. इसके लिए PCB ने कुछ सीनियर क्रिकेटर्स के बात की है. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद, बोर्ड बदलाव करने के बारे में सोच रहा है.

Advertisement

PCB सोर्सेज के मुताबिक, बोर्ड ने इस मामले में पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान और मोहम्मद हफीज से बात की है. PCB ने इन फॉर्मर प्लेयर्स से टीम में कुछ अहम पद संभालने को कहा है.

PCB सोर्स ने क्या बताया?

PCB के सोर्स ने एक न्यूज एजेंसी को बताया,

Advertisement

मैं कन्फर्म कर सकता हूं कि यूनिस खान और मोहम्मद हफीज ने बोर्ड में अहम पदों पर शामिल होने के लिए PCB से बात की है. लेकिन, अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है.  

सोर्स का कहना है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद, PCB चीफ मोहसिन नकवी के सलाहकारों ने टेस्ट टीम में बदलाव का सुझाव दिया था. सोर्स ने आगे बताया,

सरफराज को हेड कोच के पद से हटाकर, उन्हें अंडर-19 और A टीमों की जिम्मेदारी वापस दी जा सकती है.

Advertisement

PCB सोर्स ने आगे कहा कि सरफराज अहमद को तभी हेड कोच के पद से हटाया जाएगा, जब बोर्ड यूनिस खान से बात फाइनल कर लेगा. यूनिस खान ने ऑफर स्वीकार करने से पहले कुछ शर्तें रखी हैं.

ये भी पढ़ें : मानव सुथार में दिखती है रवींद्र जडेजा वाली बात?

कप्तानी से हटाए जा सकते हैं मसूद

PCB सोर्स ने यह भी बताया कि बोर्ड टेस्ट कप्तान शान मसूद को रिप्लेस करना चाह रहा है. हालांकि, शान मसूद ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने के लिए समय मांगा था.

PCB सोर्स का कहना है कि मोहम्मद हफीज को चीफ सेलेक्टर, और इंटरनेशनल क्रिकेट डिपार्टमेंट का हेड बनाया जा सकता है. लेकिन, इस मामले पर अभी हफीज और बोर्ड के बीच बातचीत की शुरुआत हुई है.

बांग्लादेश ने किया था क्लीन स्वीप 

पाकिस्तान की टीम ने मई 2026 में बांग्लादेश टूर पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम हर डिपार्टमेंट में पीछे रही. टीम की न तो बैटिंग, और चली न ही बॉलिंग. मीरपुर में हुए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था.

इसके बाद, दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला गया. इस मैच में भी पाकिस्तान की किस्मत नहीं बदली. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया. बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज 2-0 से हारने के बाद, पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और हेड कोच सरफराज अहमद अब PCB के निशाने पर हैं.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement