The Lallantop

रोहित-हार्दिक फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलेंगे

Hardik Pandya को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन यह तय नहीं है कि वह टीम से कब जुड़ेंगे. Rohit Sharma भी सीरीज के लिए फिट हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को IPL में चोट लगी थी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस प्रमाणित कर दी है और वे अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे।
  • हार्दिक पंड्या को IPL के दौरान पीठ की इंजरी हुई थी जबकि रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे, जिसके कारण दोनों ने IPL के कुछ मैच नहीं खेले।
  • हार्दिक पंड्या को फिट घोषित किए जाने के बाद भी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह टीम से कब जुड़ेंगे, जबकि रोहित शर्मा भी इस सीरीज में शामिल होंगे।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलेंगे. दोनों खिलाड़ियों ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस प्रूव कर दी है. स्पोर्ट्स साइंस टीम ने दोनों प्लेयर्स को फिट घोषित कर दिया है. 

Advertisement

IPL के दौरान पंड्या को पीठ में इंजरी हो गई थी. वहीं रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग की इंजरी से परेशान थे. इस वजह से दोनों खिलाड़ी IPL के कुछ मैच नहीं खेल पाए थे.  

हार्दिक पंड्या को मिली मंजूरी

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के बाद, टीम के बैटिंग कोच सितांशू कोटक से पंड्या को लेकर सवाल किया गया. लेकिन कोटक ने कहा था कि उनके पास पंड्या की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है. इसके एक दिन बाद ही पंड्या के फिट होने की खबर सामने आ गई. 

Advertisement

हार्दिक कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु पहुंचे थे. CoE में उन्होंने वनडे सीरीज के लिए अपनी फिटनेस साबित की. BCCI सूत्र ने न्यूज एजेंसी से बताया,

दो जून को CoE में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे. अगले पांच दिनों में उन्होंने मैच जैसी अलग-अलग कंडीशंस में तैयारी की और 10 ओवर बॉलिंग भी की. उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई. CoE में स्ट्रेंथ और कंडीशन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें- लंदन नाइट क्लब मामले में बेन स्टोक्स की मुश्किलें बढ़ीं, छीनी जाएगी कप्तानी? 

Advertisement

पंड्या को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन यह तय नहीं है कि वह टीम से कब जुड़ेंगे. टीम फिलहाल चंडीगढ़ में फ्लड लाइट में प्रैक्टिस कर रही है. पहला वनडे मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. लेकिन यह तय नहीं है कि हार्दिक चंडीगढ़ में टीम से जुड़ेंगे या फिर सीधा धर्मशाला पहुंचेंगे. 

रोहित शर्मा अब भी Coe में 

BCCI ने जब टीम का ऐलान किया था तब हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा दोनों के नाम के आगे ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ लिखा था. लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा भी सीरीज में नजर आएंगे. वह हार्दिक के बाद CoE पहुंचे थे.

आपको बता दें कि विराट कोहली को भी इस सीरीज के लिए चुना गया था. लेकिन IPL फाइनल में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement