The Lallantop

खान सर को राहत, रौशन आनंद को झटका, याचिका रिजेक्ट

Khan Sir versus Gyan Bindu: ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की 3 जून को गिरफ्तारी हुई थी. उन्होंने पटना सिविल कोर्ट में जमानत की याचिका डाली थी, लेकिन अब उसे खारिज कर दिया गया है. वहीं खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है.

Advertisement
post-main-image
पटना सिविल कोर्ट ने रौशन आनंद (राइट) की जमानत याचिका खारिज कर दी. (फोटो-यूट्यूब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पटना सिविल कोर्ट ने 9 जून को ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उन्हें जेल में ही रहना होगा।
  • पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित दोनों कोचिंग सेंटरों के बीच फीस और चयन आंकड़ों पर जारी प्रतिस्पर्धा और आपस में झड़प इस विवाद की मुख्य वजह है।
  • रौशन की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनके समर्थक प्रशासन पर पक्षपाती होने का आरोप लगा रहे हैं और वे खान सर की गिरफ्तारी न होने पर अनशन की चेतावनी दे रहे हैं।

पटना सिविल कोर्ट ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है. अब उन्हें जेल में ही रहना होगा. पटना कोचिंग विवाद में उन्हें 3 जून को गिरफ्तार किया गया था. तब से वो जेल में ही हैं. उसी केस में खान सर पर भी FIR दर्ज हुई थी. लेकिन, खान सर को अग्रिम ज़मानत मिल गई है. जबकि, रौशन सर की याचिका खारिज कर दी गई है.

Advertisement

2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. खान सर मीडिया के सामने आए और कहा कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने उनके सामने फायरिंग की है. उनका कहना था कि 7-8 राउंड फायरिंग तो खुद उन्होंने देखी है. लेकिन, थोड़ी देर बाद खान सर फायरिंग वाली बात से पलट गए. उन्होंने कहा कि जब मारपीट हुई, तब मैं तो चेंबर के अंदर था.

रौशन के समर्थकों ने क्या कहा? 

अब ज़रा एक नज़र टाइमलाइन पर डालते हैं. घटना के बाद 2-3 जून के बीच CCTV खंगाले गए. इस बीच पुलिस ने मारपीट करते कुछ लोगों की पहचान की. बताया गया कि वो लोग ज्ञान बिंदु के हैं. 3 जून को ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

4 जून को पुलिस के हाथ एक और CCTV लगा. जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग फायरिंग करते नज़र आए. रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग करने वाले खान सर की कोचिंग के गार्ड्स थे. 4 तारीख को ही पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया.

5 जून को खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया. FIR आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई. 9 जून को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम ज़मानत दे दी. और उसी दिन रौशन सर की याचिका खारिज कर दी.

ज्ञान बिंदु वाले क्या बोल रहे?

रौशन सर की गिरफ्तारी के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए. ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के टीचर वरुण ने कहा, 

Advertisement

‘रौशन सर की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन ने तत्परता दिखाई. लेकिन खान सर अभी तक अरेस्ट नहीं हुए हैं. 4 तारीख को FIR हुई थी मगर आज 7 तारीख हो गई और वो अपनी क्लास ले रहे हैं. अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम अनशन पर बैठ जाएंगे.’

विवाद क्या है? 

दोनों के कोचिंग सेंटर्स पटना के मुसल्लहपुर हाट में आसपास ही हैं. ये पटना का वो इलाका है, जिसे कोचिंग का हब कहा जाता है. दूसरे राज्यों के स्टूडेंट्स भी एग्ज़ाम की तैयारी के लिए यहां आते हैं. खान सर स्टूडेंट्स के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं.

दूसरी तरफ, ज्ञान बिंदु के रोशन आनंद ने भी डिजिटल क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के जरिए छात्रों का बड़ा आधार तैयार किया है. दोनों कोचिंग संस्थानों में स्टूडेंट्स के सिलेक्शन के आंकड़ों को लेकर जबरदस्त कॉम्पटीशन रहता है. खान सर और रौशन आनंद दोनों ही ये दावा करते हैं की उनकी कोचिंग के बच्चे ज़्यादा अच्छा परफॉर्म करते हैं.

एक विवाद फीस को लेकर भी है. खान सर आरोप लगाते हैं कि वो कम फीस में ज्यादा रिजल्ट देते हैं इसलिए ज्ञान बिंदु के लोग उनसे ईर्ष्या करते हैं.

वीडियो: खान सर को पटना कोर्ट से राहत, Roshan Anand के समर्थकों ने क्या कहा?

Advertisement