The Lallantop

'T20 टीम में सही प्लेयर्स नहीं सेलेक्ट किए गए', श्रीकांत ने सुंदर और तिलक पर सवाल खड़े किए

K Srikkanth ने भारत की T20 टीम में शामिल किए गए Tilak Varma की जमकर आलोचना की. उन्होंने Washington Sundar को भी नहीं छोड़ा.

Advertisement
post-main-image
वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा भारत की T20 टीम का हिस्सा हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व कप्तान और चीफ सेलेक्टर कृष्णमचारी श्रीकांत ने भारत की टी20 टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की प्रदर्शन क्षमता पर आलोचना की।
  • टी20 टीम चयन के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किया गया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान तथा तिलक वर्मा को वाइस-कैप्टन बनाया गया है।
  • चुनावित टीम पर सवाल उठने से चयन प्रक्रिया की आलोचना हुई है, जिससे टीम के प्रदर्शन और चयन की समीक्षा की संभावना बढ़ गई है।

भारत के पूर्व कैप्टन और चीफ सेलेक्टर कृष्णमचारी श्रीकांत (K Srikkanth) ने इंडियन टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर सेलेक्ट की गई टीम से वो काफी नाराज हैं. श्रीकांत ने भारत की T20 टीम में शामिल किए गए तिलक वर्मा की जमकर आलोचना की. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को भी नहीं छोड़ा.

Advertisement

नेशनल सिलेक्टर्स ने 6 जून को भारत की T20 टीम की घोषणा की थी. T20 टीम में तिलक वर्मा नया वाइस-कैप्टन बनाया गया. तिलक ने अक्षर पटेल (Axar Patel) को रिप्लेस किया.

श्रीकांत ने उठाए सवाल

श्रीकांत ने तिलक वर्मा की जमकर आलोचना की. तिलक की रजत पाटीदार से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि तिलक के अंदर मॉर्डन डे T20 क्रिकेट में मैच विनिंग इम्पैक्ट डालने की कमी है. अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा,

Advertisement

तिलक वर्मा फॉर्म में नहीं हैं. उनके पास बिग हिटिंग कैपेसिटी नहीं है. वह विस्फोटक बैटर नहीं हैं. वह शॉट तो खेल सकते हैं, लेकिन रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट की तरह बॉलिंग को ध्वस्त नहीं कर सकते. तिलक वर्मा, रजत पाटीदार की तरह बॉलिंग को डोमिनेट नहीं कर सकते. तिलक ने पिछले 2-3 सीजन में MI के लिए कुछ अच्छा नहीं किया. वह अपोनेंट टीम को मैच से  बाहर नहीं कर सकते. उन्हें अपनी पोजीशन पर रजत पाटीदार की तरह इम्पैक्टफुल इनिंग्स खेलनी होंगी.

वॉशिंगटन सुंदर डिजर्व नहीं करते

श्रीकांत ने T20 टीम में शामिल वॉशिंगटन सुंदर की भी आलोचना की. उन्होंने सुंदर की ऑलराउंड काबिलियत पर भी सवाल उठाए. श्रीकांत ने बताया,

वॉशिंगटन सुंदर टीम में डिजर्व नहीं करते. वह GT के लिए बॉलिंग भी नहीं करते. बैटर के तौर पर खेल रहे हैं. सुंदर इंडिया के लिए स्टैंड-बाय मिडिल ऑर्डर बैटर हैं. क्योंकि, वह बिलकुल भी बॉलिंग नहीं कर रहे हैं. वह इंडिया के लिए भी शायद ही कभी बॉलिंग करते हैं. इसलिए सुंदर का टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलना कैसे पक्का है?

Advertisement
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी

6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए भारत की T20 टीम चुनी गई. इस दौरान सिलेक्टर्स ने कई बोल्ड डिसीजन लिए. भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को कैप्टेंसी से हटा दिया गया. उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया. अक्षर पटेल को वाइस कैप्टन की पोजीशन से हटा दिया. रिंकू सिंह को भी टीम में जगह नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें: लंदन नाइट क्लब मामले में बेन स्टोक्स की मुश्किलें बढ़ीं, छीनी जाएगी कप्तानी?

सेलेक्टर्स ने श्रेयस अय्यर को T20 टीम का नया कप्तान चुना. तिलक वर्मा को वाइस-कैप्टन बनाया गया. इसके अलावा, इंग्लैंड और आयरलैंड टूर पर 'वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement