The Lallantop

पाकिस्तान में खेल सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं? लिटन दास ने BCB को घेरा

Litton Das ने साफ किया कि टीम के प्लेयर्स वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे. उन्होंने बोर्ड और सरकार से कहा कि वो खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन फैसला उनके हाथ में नहीं था.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया. (फोटो- रॉयटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांग्लादेश क्रिकेट टीम के T20 कप्तान लिटन दास ने कहा कि भारत में सुरक्षा कारणों से टीम को T20 वर्ल्ड कप में खेलने से रोका गया, जबकि खिलाड़ी पाकिस्तान में भी मैच खेल चुके हैं।
  • 2026 T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में था, लेकिन BCB ने भारत में मैच खेलने से सुरक्षा कारणों से इनकार कर दिया, जिससे ICC ने जांच के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
  • इस फैसले के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया, और लिटन दास ने कहा कि खिलाड़ियों की राय को ध्यान में नहीं रखा गया और राजनीति ने क्रिकेट को प्रभावित किया।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के T20 कप्तान लिटन दास (Litton Das) ने अपने देश के T20 वर्ल्ड कप से हटने के फैसले पर बड़ा सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा कि भारत में सिक्योरिटी का हवाला देकर टीम को खेलने से रोका गया था, जबकि उनकी पाकिस्तान जैसे खतरनाक देश में भी मैच खेल चुकी है.

Advertisement
लिटन दास का खुलासा

प्रोथोम आलो अखबार को दिए इंटरव्यू में लिटन दास ने कहा,

“BCB अधिकारियों ने हमें बताया कि भारत में सुरक्षा सही नहीं है. हमने कहा कि हम पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं. वहां तो हमारे कमरे के बाहर बंदूकधारी सिक्योरिटी गार्ड खड़े रहते थे. इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है? अगर हम पाकिस्तान में खेल सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं?”

Advertisement

लिटन ने साफ किया कि टीम के प्लेयर्स वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे. उन्होंने बोर्ड और सरकार से कहा कि वो खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन फैसला उनके हाथ में नहीं था.

BCB के पूर्व अंतरिम खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने पहले दावा किया था कि खिलाड़ी और बोर्ड दोनों इस फैसले पर सहमत थे. लिटन दास ने इस बात को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ये फैसला ऊपर से थोपा गया और खिलाड़ियों की राय को ज्यादा महत्व नहीं दी गई.

पूरा मामला क्या था?

2026 T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में आयोजित किया गया था. बांग्लादेश की टीम को अपने सारे मैच भारत में खेलने थे. लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया. बोर्ड ने ICC से अनुरोध किया कि बांग्लादेश के सारे मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं.

Advertisement

ICC को अपनी जांच में सिक्योरिटी के खतरे को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं मिला. जिसके बाद बोर्ड की मांग ठुकरा दी गई. आखिरकार बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया. ये फैसला काफी विवादास्पद रहा, क्योंकि राजनीतिक तनाव को सुरक्षा का बहाना बताया गया.

लिटन दास ने ये भी कहा कि खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहते थे, लेकिन राजनीति बीच में आ गई.

वीडियो: अगर ICC ने पाकिस्तान का बॉयकाट किया, तो क्या बांग्लादेश भी उसे दगा देगा?

Advertisement