The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी इंडिया-A डेब्यू में सस्ते में आउट, शानदार कैच की वजह से पवेलियन लौटे

IPL फाइनल के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगली सीरीज के लिए उन्हें थोड़ा रुककर खेलने पर ध्यान देना होगा. मैच के तीसरे ओवर तक वैभव सूझबूझ से बैटिंग कर रहे थे. लेकिन एक शॉट उन्होंने मिसटाइम किया, और श्रीलंका के कप्तान ने शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया.

Advertisement
post-main-image
वैभव 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 116.67 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. (Photo-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-A के लिए डेब्यू मैच में 12 गेंदों में 14 रन बनाए और मिड ऑफ पर श्रीलंका के कप्तान द्वारा लपका गया कैच उन्हें आउट कर गया।
  • वे आईपीएल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती।
  • वैभव अगले ट्राई सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे और संभावित रूप से आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाले टी20 मैचों में डेब्यू कर सकते हैं।

IPL के बाद Vaibhav Sooryavanshi मैदान पर पहली बार दिखे. इंडिया-A के लिए अपने डेब्यू मैच में वैभव कुछ खास नहीं कर पाए. वो 14 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, वैभव का विकेट एक शानदार कैच की वजह से गिरा. श्रीलंका-A के कप्तान ने डाइव मारते हुए उनका कैच लपका. पारी में वैभव ने तीन चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 100 के ऊपर रहा. 

Advertisement
वैभव रहे फेल 

मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए. पहले ओवर में प्रभसिमरन ने स्ट्राइक ली. वो पूरा ओवर खेले, और एक भी रन नहीं बना पाए. 

दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर वैभव स्ट्राइक पर थे. उन्होंने इस बॉल पर पॉइंट के रीजन में चौका लगाया. इसी ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर उनके बल्ले से चौका निकला. इस बार कवर्स के ऊपर से. इस ओवर में वैभव ने दोनों चौके ऑफ साइड पर लगाए.

Advertisement

तीसरे ओवर की पहली गेंद को वैभव ने फिर से बाउंड्री पार पहुंचाया. बैकवर्ड पॉइंट की तरफ बॉल को उन्होंने सिर्फ गाइड किया, और बॉल चौके के लिए चली गई. 

IPL फाइनल के बाद वैभव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगली सीरीज के लिए उन्हें थोड़ा रुककर खेलने पर ध्यान देना होगा. मैच के तीसरे ओवर तक वैभव सूझबूझ से बैटिंग कर रहे थे. पहली 6 गेंदों में पर वो 3 चौके लगा चुके थे. तीसरे ओवर की अगली तीन गेंदें उन्होंने डॉट खेलीं. इसके बाद एक बॉल पर सिंगल लिया. 

लेकिन चौथे ओवर में श्रीलंका के पेसर मोहम्मद शिराज की एक बॉल पर तेज शॉट लगाने के चक्कर में वैभव फंस गए. वो मिड ऑफ की तरफ से बॉल की सीधा खेलना चाहते थे. पर बैट उनके हाथ में हल्का घूम गया. मिड ऑफ पर फील्डिंग कर श्रीलंका के कप्तान साहन अरच्चिगे ने आगे डाइव मारते हुए वैभव का शानदार कैच लपक लिया.

Advertisement

वैभव 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 116.67 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उनके आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला. 

टीम इंडिया के लिए खेलेंगे वैभव

ट्राईसीरीज में भारत को अभी और मैच खेलने हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वैभव वापसी कर लेंगे. इस ट्राई सीरीज के बाद वैभव टीम इंडिया कैंप से जुड़ जाएंगे. भारत को आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में पांच T20 मैच खेलने हैं. वैभव को इस दौरान डेब्यू का मौका मिल सकता है. ऐसा होता है तो वह भारत के सबसे युवा डेब्यूटांट बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर का आलराउंडर धमाका, 5 छक्के मारकर 13 ओवर में ही जिता दिया मैच 

वैभव के लिए IPL 2026 शानदार रहा था. उन्होंने पूरे सीजन इतनी कमाल की बैटिंग की कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगकर उन्हें टीम में मौका देने के लिए मजबूर हो गए. राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने इस सीजन में 16 मैचों में करीब 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे. वैभव ने इस सीजन की ऑरेंज कैप तो जीती ही, इसके अलावा कई और बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

वीडियो: सोशल लिस्ट: IPL 2026 Final: बेंगलुरु ने जीता IPL, सड़क पर उतरे RCB Fans ने मचाया बवाल

Advertisement