The Lallantop

FIFA वर्ल्ड कप: ईरान के फैंस के टिकट रद्द, लाखों सपोर्टर्स परेशान

ईरान फुटबॉल फेडरेशन (FFIRI) ने कहा कि फैंस ने ऑफिशियल प्रोटोकॉल पर भरोसा करते हुए मैच देखने की पूरी प्लानिंग कर ली थी. अब अचानक टिकट रद्द किए जाने से वो सभी दुविधा में हैं.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में हो रहे इस टूर्नामेंट में राजनीतिक तनाव पहले से ही चल रहा है. (फोटो- रॉयटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA ने वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से दो दिन पहले ईरान से आए हुए फुटबॉल फैंस के लिए टिकट रद्द करने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों ईरानी सपोर्टर्स दुविधा में हैं।
  • यह विवाद राजनीतिक तनाव और अमेरिका में ईरानी टीम एवं सपोर्टर्स के लिए वीजा और सुरक्षा संबंधी कठिनाइयों के कारण उत्पन्न हुआ है, जिसमें ट्रंप ने भी ईरानी टीम के अमेरिका में आने पर संदेह जताया था।
  • टिकट रद्द होने के बाद ईरान फुटबॉल फेडरेशन ने अमेरिका पर FIFA नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और इससे फैंस के बीच असमंजस की स्थिति बनी है, जिसके प्रभाव से टूर्नामेंट में अनिश्चितता बढ़ी है।

FIFA World Cup 2026 शुरू होने से 2 दिन पहले ईरान के फुटबॉल फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. FIFA ने ईरान से आए लोगों को दिए जाने वाले टिकटों को रद्द कर दिया है. इससे अमेरिका पहुंचे हजारों ईरानी सपोर्टर्स अब दुविधा में हैं.

Advertisement

ईरान फुटबॉल फेडरेशन (FFIRI) ने मंगलवार, 9 जून को एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी. फेडरेशन ने कहा कि फैंस ने ऑफिशियल प्रोटोकॉल पर भरोसा करते हुए मैच देखने की पूरी प्लानिंग कर ली थी. अब अचानक टिकट रद्द किए जाने से वो सभी दुविधा में हैं.

क्यों हुआ ये विवाद?

ये समस्या पहली और अकेली नहीं है. ईरान की वर्ल्ड कप यात्रा पहले से ही कई मुश्किलों से भरी रही है. अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में हो रहे इस टूर्नामेंट में राजनीतिक तनाव पहले से ही चल रहा है.

Advertisement

मार्च महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में साफ कहा था कि ईरान की टीम वर्ल्ड कप खेलने आ सकती है, लेकिन उनकी सिक्योरिटी के लिहाज से ये उचित नहीं होगा. ट्रंप ने कहा था,

"ईरान नेशनल सॉकर टीम का वर्ल्ड कप में स्वागत है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका यहां आना ठीक नहीं होगा."

ट्रंप के इस बयान के बाद ईरान ने FIFA से अनुरोध किया था कि उनकी टीम के मैच अमेरिका के बाहर शिफ्ट किए जाएं. लेकिन FIFA ने ये मांग नहीं मानी.

Advertisement
वीजा की समस्या भी आई

ईरान की टीम के प्लेयर्स और स्टाफ को वीजा भी काफी देर से मिला. यहां तक स्टाफ के कई लोगों को वीजा दिया ही नहीं गया है. टीम को मैच शुरू होने से सिर्फ 10 दिन पहले वीजा मिला, जिससे टीम को तैयारी के लिए समय नहीं मिल पाया.

इसके अलावा, ईरानी डेलिगेशन के कई महत्वपूर्ण सदस्यों को वीजा नहीं मिला. ईरानी राजदूत अली पासंदीदेह ने बताया कि टिजुआना पहुंचे 70 सदस्यों में से 15 को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली. ईरान फुटबॉल फेडरेशन ने अमेरिका पर FIFA के नियम तोड़ने का आरोप लगाया है.

ईरानी फैंस अब काफी निराश हैं. वो आधिकारिक तरीके से टिकट के लिए अप्लाई करके इंतजार कर रहे थे, लेकिन आखिरी समय में टिकट रद्द कर दिए गए. टूर्नामेंट शुरू से पहले ऐसी अनिश्चितता फैन्स और टीम के लिए काफी दुखद है.

वीडियो: फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने बताया कि भारत को विश्व कप में लाने के लिए वो क्या कर रहे हैं.

Advertisement