The Lallantop

भूकंप में छत गिर गई, लेकिन बेटी पर खरोंच तक नहीं आने दी! फुटबॉलर की पत्नी ने जान देकर निभाई ममता

वेनेजुएला के फुटबॉलर हेक्टर बेलो (Hector Bello) की पत्नी एंड्रिया बेलो (Andrea Bello) ने मां का् फर्ज निभाकर अद्भुत मिसाल पेश की. भूकंप के वक्त एंड्रिया ने अपनी बेटी को बचाते हुए खुद की जान दे दी. वेेनेजुएला में इस हफ्ते की शुरुआत में विनाशकारी भूकंप आया था.

Advertisement
post-main-image
हेक्टर बेलो की पत्नी बेटी को बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी. (फोटो- Hector Bello Instagram)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान हेक्टर बेलो की पत्नी एंड्रिया बेलो ने अपनी एक साल की बेटी को बचाते हुए अपनी जान गंवा दी।
  • वेनेजुएला में भूकंप आया, जिससे हेक्टर बेलो के अपार्टमेंट समेत देश में व्यापक तबाही हुई और हजारों लोग मलबे में दब गए।
  • एंड्रिया का बलिदान बेटी की जान बचाने में सफल रहा, जिससे राहत कार्यों और परिवार की भावनात्मक स्थिति पर प्रभाव पड़ा।

मां दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा है. वह खुद जान पर खेलकर अपने बच्चों की हिफाजत करती है. दुनिया मां से रिलेटेड ऐसे कई एग्जाम्पल मिल जाएंगे. जब उसने जान पर खेलकर अपने बच्चों को बचाया. अब एक ऐसा ही नायाब उदाहरण वेनेजुएला के फेमस फुटबॉलर हेक्टर बेलो (Héctor Bello) की पत्नी एंड्रिया बेलो ( Andrea Bello) ने पेश किया. एंड्रिया ने अपनी एक साल की बेटी को बचाने के लिए खुद की जान गंवा दी. इस घटना की जानकारी खुद हेक्टर ने सोशल मीडिया पर दी. इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मां ने बेटी को बचाने में जान गंवा दी

इस हफ्ते की शुरुआत में वेनेजुएला में विनाशाकारी भूकंप आया. इस प्राकृतिक आपदा ने भयंकर तबाही मचाई. भूकंप की जद में मारिटिमो डे ला गुएरा क्लब के फुटबॉलर हेक्टर बेलो का अपार्टमेंट भी आ गया. इस त्रासदी में हेक्टर ने अपनी पत्नी एंड्रिया बेलो को खो दिया.

दरअसल, भूकंप के दौरान एंड्रिया बेलो अपनी बच्ची को बचाने के लिए ढाल बन गईं. उन्होंने बेटी को पूरी तरह के कवर कर लिया. इमारत गिरती रही, एंड्रिया ने अपनी बेटी को नहीं छोड़ा. इस दौरान एंड्रिया की मौत हो गई, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की सुरक्षा आखिरी पल तक की.

Advertisement
पत्नी को याद कर भावुक हुए हेक्टर

26 जून को हेक्टर बेलो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस दर्दनाक हादसे की जानकारी दी. उन्होंने लिखा,

तुम हमेशा हमारी फेवरेट हीरो रहोगी. मैं अपनी बेटी को बताऊंगा कि तुम कितनी अद्भुत थीं. तुमने अपनी बेटी को कैसे बचाया था. तुमने उसे कितना प्यार दिया.

हेक्टर बेलो ने आगे लिखा,

Advertisement

तुम अपने पिता को अब हमेशा की तरह मजबूत और मुस्कराते हुए नहीं देखोगी. लेकिन, मैं वादा करता हूं कि मैं ठीक हो जाऊंगा. मेरी बेटी बस मुझे तुम्हारी मजबूती की जरूरत है.

फुटबॉलर ने आगे कहा, अब सिर्फ तुम और मैं हूं. अब तुम्हारी मां हम दोनों पर स्वर्ग से नजर रख रही है. मुझे पता है कि एंड्रिया मुझे हिम्मत, हौसला और ताकत देगी. इस सारे दुख के बीच अगर एंड्रिया को मुझसे कुछ कहने का वक्त मिलता, तो शायद वह यही कहती कि मैं अपनी जान देकर तुम्हारी रक्षा करूं. ठीक वैसे ही जैसे एंड्रिया ने तुम्हारे साथ किया.

ये भी पढ़ें: आयरलैंड के खिलाफ सूर्यांश और प्रिंस का डेब्यू, वैभव का बढ़ा इंतजार

1430 लोगों ने गंवाई जान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के बाद, जब राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ, तो एंड्रिया बेलो का शव अपार्टमेंट के मलवे के नीचे दबा हुआ मिला. जांच से पता चला कि एंड्रिया ने अपनी बेटी को पूरी तरह कवर करके रखा था. मां के इस बलिदान के चलते छोटी अलाना मलबे के अंदर जीवित बच सकी.

वेनेजुएला में आए भूकंप से भारी जन-धन की हानि हुई है. इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 1430 लोग जान गंवा चुके हैं. इसके अलावा करीब 69 हजार लोग लापता बताए गए हैं.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement