The Lallantop

40 साल बाद पोडियम पर पहुंची भारतीय वॉलीबॉल टीम, एशियन चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज

अहमदाबाद के वीर सरवाकर स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में चैंपियनशिप में भारत और बाहरेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला गया. भारत ने यह मैच जीतकर 40 साल का इंतजार खत्म कर दिया.

Advertisement
post-main-image
भारतीय वॉलीबॉल टीम टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच हारी. (Photo-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 40 वर्षों के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में बहरीन को हराया।
  • टूर्नामेंट में बहरीन मौजूदा चैंपियन के रूप में आई थी और भारत ने पूल राउंड में कजाखस्तान समेत कई टीमों को परास्त किया।
  • ब्रॉन्ज जीत के बाद टीम ने पोडियम पर स्थान बनाया, जबकि सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ कड़ी टक्कर के बाद हार गई।

रविवार, 28 जून को भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम एक्शन में थीं. पूरे दिन इसकी चर्चा भी रही, लेकिन क्रिकेट के बीच भारत की वॉलीबॉल टीम ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया जो कि 40 सालों में कोई और टीम नहीं कर सकी. भारत ने एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में चैंपियनशिप में भारत और बहरीन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला गया. स्टेडियम फैंस से भरा हुआ था, जिनको एंट्री नहीं मिली वह स्टेडियम के बाहर खड़े होकर खिलाड़ियों को चीयर करते नजर आए.

मौजूदा चैंपियन है बहरीन

भारतीय टीम के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला था. बहरीन की टीम मौजूदा चैंपियन के तौर पर टूनामेंट में उतरी थी. भारत ने पहला सेट 25-23 से अपने नाम किया. दूसरे सेट में भी भारत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बहरीन ने वापसी की और 25-23 से मुकाबला जीत लिया. लेकिन, इसके बाद वह वापसी नहीं कर सके. भारत ने तीसरा सेट 25-21 से और चौथा सेट 25-17 से जीत लिया. भारत ने कुल मिलाकर 98 पॉइंट्स हासिल किए. बहरीन के खाते में 86 अंक आए. दोनों टीमें पूल राउंड में भी आमने-सामने हुई थीं. उस समय भी भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी. आखिरी शॉट के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न में डूब गए. गोल्ड तो नहींं, लेकिन 1986 के बाद यह पहली बार है जब टीम पोडियम पर पहुंची है. 1986 के एशि‍यन गेम्स में भी भारतीय टीम वॉलीबॉल में ब्रॉन्ज मेडल जीती थी.   

Advertisement

यह भी पढ़ें- श्रीकांत US Open फाइनल में, सेमीफाइनल में ऐसा क्या हुआ कि मुरीद हुई दुनिया? 

पूरे टूर्नामेंट में छाई रही भारतीय टीम

इस पूरे टूर्नामेंट में ही भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया. पूल राउंड में टीम का सामना कजाखस्तान से था. भारत ने पूरा दबदबा दिखाया और 3-0 से यह मैच अपने नाम किया. इसके बाद, उन्होंने चीनी ताइपे, बहरीन और फिर ऑस्ट्रेलिया को हराया. अपने सभी मैच एकतरफा अंदाज में जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा. इस मैच तक सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक हर जगह टीम की चर्चा शुरू हो गई. लोग बहुत बेताबी से सेमीफाइनल का इंतजार करने लगे.

 27 जून को टूर्नामेंट सेमीफाइनल खेला गया. यहां उनका सामना इंडोनेशिया से था. यह मैच काफी रोमांचक रहा. पहला सेट भारत ने 25-15 से जीता. इससे देखकर लगा कि बाकी मैच भी इसी तरह एकतरफा अंदाज में जीत जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इंडोनेशिया ने लगातार दो सेट जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने वापसी की और चौथा सेट 25-19 से जीत लिया. आखिरकार इंडोनेशिया ने आखिरी सेट 15-13 से जीतकर भारत के ड्रीम रन का अंत कर दिया. 

Advertisement

वीडियो: Ireland में Gautam Gambhir, उधर Sri Lanka टेस्ट में क्या हो गया?

Advertisement