भारतीय फैंस का दिल टूट गया. महिला क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. एक बार फिर विलेन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम. भारत को लीग राउंड के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना था. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. वनडे वर्ल्ड कप की चैंपियन टी20 में लीग राउंड से आगे भी नहीं बढ़ पाई.
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप से किया बाहर!
T20 World Cup 2026 : भारत के खिलाफ एश्ले गार्डनर और एलिस पैरी ने वह कमाल किया कि पूरी टीम देखती रह गई. दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने भारत को मैच से बाहर कर दिया.


इस हाई स्टेक मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. शेफाली को सोफी मॉलिन्यू ने बोल्ड कर दिया. वहीं, स्मृति मंधाना जेमिमा की गलती के कारण रन आउट हो गईं. भारतीय टीम को जब जरूरत थी, तब वह अटैकिंग खेल नहीं दिखा पाई. देखकर ऐसा लगा कि सेफ प्ले चल रहा है. हरमनप्रीत कौर ने जरूर थोड़ा दम दिखाया. 27 गेंदों में उन्होंने 56 रन की पारी खेली, लेकिन यह पारी भी टीम के बहुत काम नहीं आई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए.
पिच को देखकर ही समझ आ रहा था कि यह टारगेट ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन-अप के सामने बहुत ज्यादा नहीं है. हुआ भी यही. भारत ने जॉर्जिया वॉल को आउट करके जल्दी सफलता हासिल की. ऐसा लग रहा था कि शायद भारत कुछ कमाल कर देगा. बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई लेकिन श्री चरिणी ने इस साझेदारी को तोड़ दिया. 68 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खो दिए थे.
यह भी पढ़ें- जय मूंदड़ा की काट नहीं ढूंढ पाए इंडियन बैटर्स,आयरलैंड ने किया क्लीन स्वीप
एश्ले गार्डनर और पैरी ने जीता दिया मैचलेकिन, इसके बाद मैदान पर एश्ले गार्डनर और एलिस पैरी ने वह कमाल किया कि भारतीय टीम देखती रह गई. दोनों तरफ से रनों की बरसात होनी लगी. 57 गेंद में दोनों ने 100 रन की साझेदारी की. यह साझेदारी भारत को मैच से बाहर करने के लिए काफी थी. पेरी ने 56 वहीं गार्डनर ने 53 रन बनाए. भारतीय कप्तान हरमन ने हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उनके पास जोड़ी का तोड़ नहीं था. आखिरकार श्री चरिणी ने ही साझेदारी को तोड़ा और पैरी को पवेलियन भेजा. लेकिन, तब तक ऑस्ट्रेलिया जीत के पास पहुंच गया था. 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉर्जिया वारेहम ने चौका लगाकर टीम इंडिया की हार तय कर दी. ऑस्ट्रेलिया अजेय रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा.
वीडियो: एक युग का अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से बेन स्टोक्स ने लिया संन्यास


















