इंडियन शटलर किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने US Open बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी स्पोर्ट्समैनशिप के फैंस को इम्प्रेस किया. 28 जून को कैलिफोर्निया में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान के प्लेयर युदाई ओकिमोटो (Yudai Okomoto) को हराकर फाइनल में एंट्री की. श्रीकांत इस साल पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं.
श्रीकांत US Open फाइनल में, सेमीफाइनल में ऐसा क्या हुआ कि मुरीद हुई दुनिया?
भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने BWF US Open 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के युदाई ओकिमोटो (Yudai Okomoto) को हराया 2-1 से हराया. अब फाइनल में श्रीकांत का मुकाबला चीनी ताइपे के सू ली यांग (Su Li Yang) से होगा.


किदांबी श्रीकांत और युदाई ओकिमोटो के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एक घंटा 12 मिनट चला. भारतीय बैडमिंटन प्लेयर श्रीकांत जापानी प्लेयर के प्रेशर में नहीं आए. इस दौरान श्रीकांत ने गजब का जोश, जज्बा और हिम्मत दिखाई. उन्होंने 2021 के वर्ल्ड चैंपियनशिप्स सिल्वर मेडलिस्ट और दुनिया के 33वें रैंक के खिलाड़ी ओकिमोटो को 22-20, 15-21, 21-15 से हराकर फाइनल में एंट्री की. श्रीकांत ने सेमीफाइनल मैच कमबैक करते हुए जीता.
खेल भावना से जीता फैंस का दिलकोई भी गेम हो इंडियन प्लेयर्स अक्सर खेल भावना दिखाते हैं. यह हमेशा से भारतीय खिलाड़ियों की फितरत रही है. श्रीकांत ने इस मुकाबले में उस वक्त खेलभावना दिखाई, जब सेमीफाइनल दांव पर था. हुआ यूं लास्ट गेम चल रहा था. मैच एक-एक से बराबर था. तीसरा गेम जीतने वाला प्लेयर फाइनल में एंट्री करता. तीसरा गेम दोनों प्लेयर्स के लिए करो या मरो वाला था. अंपायर ने गलती से एक पॉइंट श्रीकांत को दे दिया.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है पूरा गणित?
दरअसल, श्रीकांत ने ओकिमोटो के खिलाफ रिटर्न शॉट मारा. रिप्ले में दिखा कि शटल लाइन के बाहर गिरी. लेकिन, लाइन जज ने इसे सही माना. जापानी प्लेयर ने चेयर अंपायर से रिव्यू मांगा, जिसे मना कर दिया गया. ओकिमोटो ने टूर्नामेट रेफरी को बुलाया. लेकिन, फिर भी बात नहीं बनी. इसके बाद, अंपायर ने श्रीकांत से खुद पूछा. श्रीकांत ने खुद कहा कि शटल लाइन से बाहर गिरी थी. बाद में अंपायर ने श्रीकांत को दिया पॉइंट वापस ले लिया.
श्रीकांत की स्पोर्ट्समैनशिप देखकर हर कोई हैरान था. कॉमेंटेटर्स भी कह रहे थे कि इस तरह की 'खेल भावना' उन्होंने नहीं देखी. श्रीकांत ने यह खेल भावना ऐसे वक्त में दिखाई, जब तीसरा गेम बराबरी पर था. बाद में, श्रीकांत ने तीसरा गेम 21-19 से अपने नाम किया.
अब BWF US Open 2026 के फाइनल में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला चीनी ताइपे के सू ली यांग (Su Li Yang) से होगा. लियांग दुनिया के 46वें रैंक के प्लेयर हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया















