The Lallantop

इंग्लैंड के बैजबॉल पर न्यूजीलैंड का पलटवार, रोमांचक मोड़ पर नॉटिंघम टेस्ट

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक हो गया है. मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीतने के लिए 270 और बनाने होंगे. चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लिश टीम ने 4 विकेट पर 103 रन बना लिए थे. इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने 373 रनों का टारगेट दिया है.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जिताने में जो रूट का रोल अहम होगा. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड ने नॉटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में चार विकेट पर 103 रन बना लिए हैं और अब उन्हें 270 रन और बनाने हैं।
  • न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 84 रनों की लीड लेकर दूसरी पारी 9 विकेट पर 288 रन बनाकर मैच में बढ़त ली थी।
  • इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट और सीरीज जीतने के लिए पांचवें दिन 270 रन बनाने होंगे, जिसमें जो रूट और इमिलियो गे की बल्लेबाज़ी महत्वपूर्ण होगी।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) के बीच नॉटिंघम में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 103 रन बना लिए थे. इंग्लिश टीम को अभी मैच जीतने के लिए 270 रन बनाने हैं. उसके 6 विकेट हाथ में हैं. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 373 रनों का टारगेट दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इंग्लैंड ने की बैजबॉल स्टाइल में शुरुआत

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी इनिंग्स 9 विकेट पर 288 रन बनाकर डिक्लेयर की. कीवी टीम को पहली पारी में 84 रनों की लीड मिली थी. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 354 रन बनाए थे. इस तरह इंग्लिश टीम टेस्ट मैच जीतने के लिए 373 रनों का लक्ष्य मिला.

इंग्लैंड ने दूसरी इनिंग्स में अपनी रेगुलर ओपनिंग जोड़ी में फेरबदल किया. बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करने बेन स्टोक्स आए. स्टोक्स ने टेस्ट मैच के चौथे दिन क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. वह इस डिसाइडर मैच में यादगार इनिंग्स खेलने चाहते थे. डकेट और स्टोक्स ने बैजबॉल के अंदाज शुरुआत की. पहले विकेट के लिए दोनों बैटर्स ने 50 रन की पार्टनरशिप की.

Advertisement
न्यूजीलैंड के बॉलर्स की वापसी

दोनों बैटर्स को ताबड़तोड़ बैटिंग करता देख न्यूजीलैंड के बॉलर्स ने वापसी की. जैक फॉक्स ने खतरनाक दिख रहे बेन स्टोक्स को चलता किया. स्टोक्स 20 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. फिर, बेन सीयर्स ने बेन डकेट को पवेलियन की राह दिखाई. डकेट 42 बॉल्स पर 36 रन बनाकर आउट हुए.  

ये भी पढें: जय मूंदड़ा की काट नहीं ढूंढ पाए इंडियन बैटर्स,आयरलैंड ने किया क्लीन स्वीप

इंग्लिश टीम के धमाकेदार बैटर जैकब बैथल खाता नहीं खोल पाए. उन्हें भी फॉक्स ने चलता कर दिया. भरोसेमंद बैटर हैरी ब्रूक भी लंबी पारी नहीं खेल पाए. वह भी 21 बनाकर जैक्स फॉक्स का शिकार बन गए. फॉक्स दूसरी पारी में अब तक 3 विकेट ले चुके हैं.

Advertisement
सीरीज जीतने के लिए बनाने होंगे 270 रन

इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट और सीरीज जीतने के लिए पांचवें दिन 270 रन बनाने होंगे. चौथे दिन का खेल जब समाप्त हुआ, तो जो रूट 9 और इमिलियो गे 6 बनाकर नॉट आउट लौटे. टेस्ट मैच के आखिरी दिन इन दोनों बैटर्स पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. 

अगर रूट लास्ट तक नॉट आउट रहे, तो यह मैच इंग्लैंड जीत सकता है. अगर वह जल्दी आउट हो गए फिर इंग्लिश टीम को मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा. इंग्लैंड यह मुकाबला और सीरीज जीतकर कप्तान बेन स्टोक्स को तोहफा देना चाहेगा. क्योंकि, स्टोक्स ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement