The Lallantop

डेब्यूटेंट मैथ्यू होलार्ड का कहर! पहली बार T20I में आयरलैंड से हारी टीम इंडिया

आयरलैंड के पेसर मैथ्यू होलार्ड (Matthew Hollard) ने भारत के खिलाफ पहले T20I में जबरदस्त ब़ॉलिंग की. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर बिखेर दिया. अपने डेब्यू में होलार्ड ने 3 विकेट लिए.

Advertisement
post-main-image
मैथ्यू होलार्ड अपने डेब्यू T20I में प्लेयर ऑफ द मैच रहे. (फोटो- Cricket Ireland X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मैथ्यू होलार्ड ने अपनी पहली T20I मैच में टीम इंडिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर आयरलैंड को 34 रनों से जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने।
  • मैच की पृष्ठभूमि में, भारत को 183 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन आयरिश गेंदबाजों खासकर होलार्ड की प्रभावशाली गेंदबाज़ी ने भारत के मिडिल ऑर्डर को कमजोर किया।
  • इस जीत से आयरलैंड ने तीन मैचों की T20I सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली, अब अगला मैच टीमों के लिए सीरीज पर पकड़ मजबूत करने का मौका होगा।

आयरलैंड के पेसर मैथ्यू होलार्ड (Matthew Hollard) ने अपने डेब्यू T20I में शानदार बॉलिंग की. टीम इंडिया (Team India) के बैटर उनकी काट नहीं ढूंढ पाए. होलार्ड ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इंडियन बैटर्स को स्ट्रोक खेलने का चांस नहीं दिया. उन्होंने सही जगह पर गेंद लैंड कराई, जिसका उन्हें इनाम भी मिला. वह भारत के खिलाफ मैच में आयरलैंड की जीत के हीरो भी रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त किया

आयरलैंड के कप्तान लोरकन टकर ने चौथे ओवर में मैथ्यू होलार्ड को बॉलिंग अटैक पर लगाया. होलार्ड कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे. उन्होंने अपनी इंटरनेशनल करियर की दूसरी गेंद पर विकेट लिया. 

होलार्ड ने ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली. स्ट्राइक पर मौजूद ईशान किशन रन नहीं बना पाए. दूसरी गेंद लेग स्टंप पर थी, जो लेंथ बॉल थी. ईशान ने इस बॉल को फ्लिक करना चाहा. गेंद बैट का लीडिंग एज लेकर विकेटकीपर लोरकन टकर के ग्लव्स में चली गई. ईशान किशन, होलार्ड का पहला इंटरनेशनल विकेट बने.

Advertisement

छठे ओवर में होलार्ड ने टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को फंसाया.  उन्होंने ओवर की पहली गेंद फुल लेंथ डिलीवरी ऑफ स्टंप के बाहर डाली. श्रेयस ने शफल करते हुए इस गेंद को लेग साइड पर खेलने की कोशिश की. वह बॉल को टाइम नहीं कर पाए. गेंद डीप स्क्वायर पर गई. जहां, जॉर्ज डॉकरेल ने कैच पकड़ लिया.  

दो विकेट लेने के बाद, मैथ्यू होलार्ड के हौसले बुलंद हो गए. इसके बाद, वह भारत की पारी की 12वां ओवर डालने आए. ये उनका तीसरा ओवर था. इस ओवर की लास्ट बॉल पर उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया. उन्होंने ऑफ स्टंप के बार शॉर्ट बॉल डाली. इस गेंद पर सुंदर ने जोरदार पुल शॉट लगाया. गेंद बाउंड्री के बाहर जाने के बजाय, हवा में उठ गई. डीप मिड विकेट एरिया में बेंजामिन ने सुंदर का कैच लपक लिया.

इस तरह मैथ्यू होलार्ड ने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. अगर उन्होंने मिडिल ऑर्डर में भारत के विकेट न लिए होते, तो यह मैच आयरलैंड के हाथ से फिसल सकता था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: आयरलैंड के ख‍िलाफ सुंदर फ्लॉप, टीम में जगह पर भी उठा सवाल

कौन हैं मैथ्यू होलार्ड?

मैथ्यू होलार्ड आयरलैंड के मीडियम पेसर हैं. 27 वर्षीय पेसर होलार्ड का जन्म 14 अप्रैल 1999 को हुआ. उनके पास क्रिकेट का ज्यादा एक्सीपीरिएंस नहीं है. T20 इंटरनेशनल डेब्यू से पहले उन्होंने 15 T20 और 4 लिस्ट-A मैच खेले थे. T20 क्रिकेट में उनके नाम 20 और लिस्ट- A में 12 विकेट हैं.

मैच में क्या हुआ?

भारत के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 182 रन बनाए. आयरिश टीम के टॉप स्कोर कप्तान लोरकन टकर रहे. उन्होंने 50 रन स्कोर किए. उनके अलावा गैरेथ डेनाली ने 49 रनों की पारी खेली. भारत के लिए हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 183 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर्स में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए सबसे ज्यादा 49 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए. उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 रनों की पारी खेली. आयरलैंड के लिए मैथ्यू हम्फ्रीज और मैथ्यू होलार्ड ने 3-3 विकेट लिए. डेब्यू मैच में शानदार बॉलिंग करने वाले होलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया दिया. आयरलैंड ने पहले T20I में टीम इंडिया को 34 रनो से हराकर सीरीज में 1-0 की लीड ले ली.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement