The Lallantop

टीम इंडिया की 'इंजर्ड लिस्ट' में वरुण चक्रवर्ती भी शामिल, एशिया कप खेलने पर सवाल

वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में खेले थे. इस मैच में उन्होंने अपने पूरे कोटे की गेंदबाजी की थी. उन्होंने एक विकेट लिया था. लेकिन बाद में पता चला कि उनके मसल्स में खिंचाव है.

Advertisement
post-main-image
वरुण चक्रवर्ती दो महीने में दो बार चोटिल हो चुके हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • "[\"• स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि आगामी एशियन गेम्स में भारतीय टीम के लिए उनकी उपलब्धता अब अनिश्चित बनी हुई है।\",\"• चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में पूरे कोटे की गेंदबाजी कर एक विकेट लिया था, लेकिन मैच के बाद एमआरआई जांच में नई मांसपेशी चोट सामने आई; जुलाई के इंग्लैंड दौरे पर उन्हें खिंचाव हुआ था।\",\"• हर्षित राणा फिटनेस टेस्ट पास न करने के बाद टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हुए तथा यश ठाकुर ने उनकी जगह ली, बार-बार चोट और रिप्लेसमेंट से टीम की योजना व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल उठे हैं।\"]"

भारतीय टीम के इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है. जैसे ही कोई खिलाड़ी फिट होकर टीम में लौटता है, कोई और टीम से बाहर हो जाता है. एशियन गेम्स में पहले कई खिलाड़ियों के रिहैब के बाद वापस आने की खबरें आईं. लेकिन भारतीय खेमे को अब बुरी खबर भी मिली है. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके एशियन गेम्स में खेलने पर भी सवालिया निशान लग गया है.

Advertisement
चोटिल हो गए वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में खेले थे. इस मैच में उन्होंने अपने पूरे कोटे की गेंदबाजी की थी. उन्होंने एक विकेट लिया था. लेकिन बाद में पता चला कि उनके मसल्स में खिंचाव है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सूत्र ने कहा,

चक्रवर्ती की यह चोट नई है. एमआरआई में इसका खुलासा हुआ है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव है. वह सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनका एशियन गेम्स में हिस्सा लेना भी तय नहीं है.

Advertisement
इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे चक्रवर्ती

आपको बता दें कि चक्रवर्ती को जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर भी चोट लगी थी. उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. लेकिन उन्होंने फिर वापसी की. उनसे पहले हर्षित राणा भी चोट के ही चलते अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो गए थे. सीओई ने पहले कहा था कि राणा सीरीज तक फिट हो जाएंगे. इसी कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया. हालांकि राणा फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके और टीम को उन्हें रिप्लेस करना पड़ा. पेसर यश ठाकुर को उनकी जगह मौका दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हॉकी टीम पंजाब आएगी, CM भगवंत मान बोले- 'सब केंद्र की नीति से होगा' 

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर फिर उठे सवाल

BCCI खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने से काफी परेशान है. खासतौर पर वे खिलाड़ी जो कि चोट से वापसी करने के बाद फिर से चोटिल हो रहे हैं. इसके लिए 'सेंटर ऑप एक्सीलेंस' पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जहां खिलाड़ी रिहैब के लिए जाते है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल (ODI और टेस्ट) इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उनका कहना था कि सीरीज से पहले उनके पास अगर बेस्ट स्क्वाड नहीं है तो वह प्लानिंग कैसे करेंगे. यही नहीं, बीच सीरीज बार-बार रिप्लेसमेंट के कारण भी टीम की प्लानिंग पर काफी असर होता है. उन्होंने मैनेजमेंट से इसे लेकर बात भी की. 

Advertisement

आपको बता दें कि एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होगी. हालांकि पुरुष क्रिकेट के मुकाबले 28 सितंबर से शुरू होंगे. भारतीय टीम टूर्नामेंट में सीधा क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: क्या चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है? नितिन गोखले ने बताया पूरा सच

Advertisement