The Lallantop

'मां-पापा माफ करना, जान देने...', एशि‍यन गेम्स से बाहर हुईं वुशु खि‍लाड़ी दिव्यांशी ने बनाया इमोशनल वीडियो

Asian Games 2026 : वुशु ख‍िलाड़ी Divyanshi Chaudhary का एक वी‍डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 11 सितंबर को वुशु फेडरेशन की तरफ से एश‍ियन गेम्स के लिए अंतिम लिस्ट जारी की गई. इसके 60 केजी सांडा कैटेगरी में Divyanshi की जगह 2022 की एश‍ियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट Naorem Roshibina Devi को शामिल कर लिया गया है.

Advertisement
post-main-image
एश‍ियन गेम्स 2026 की फाइनल लिस्ट से वुशु ख‍िलाड़ी दिव्यांशी चौधरी को बाहर कर दिया गया है. (फोटो-Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का नाम 11 सितंबर को जारी की गई अपडेटेड टीम सूची से हटा दिया गया जिससे वे एशियन गेम्स 2022 की टीम में शामिल नहीं हुईं।
  • दिव्यांशी के टीम से बाहर किए जाने का कारण फेडरेशन ने उनकी ACL इंजरी बताया जबकि दिव्यांशी ने इसे नकारते हुए प्रतिस्पर्धा में अनुचित व्यवहार की बात की है।
  • इस घटना के बाद दिव्यांशी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मानसिक परेशानियों और निराशा का जिक्र करते हुए आत्महत्या तक की बात कही है।

‘मां-पापा मुझे माफ करना…’. भारतीय वुशु ख‍िलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस वीडियो में दिव्यांशी बहुत इमोशनल नज़र आ रही हैं. दिव्यांशी एश‍ियन गेम्स में देश को रिप्रजेंट करना चाहती थीं. लेकिन, उनका ये सपना टूट गया. 11 सितंबर को जब फेडरेशन ने अपडेटेड लिस्ट जारी की, दिव्यांशी का नाम इससे हटा दिया गया.

Advertisement

इस पूरे प्रकरण से आहत दिव्यांशी अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अपनी जान देने की बात कहती सुनाई दे रही हैं. उन्होंने अपने इस वीडियो में यहां तक कह दिया है कि ये उनका आख‍िरी वीडियो हो सकता है. राजस्थान के कोटा से आने वाली दिव्यांशी की जगह टीम में एश‍ियन गेम्स 2022 की सिल्वर मे‍डलिस्ट नाओरेम रोशिबीना देवी को शामिल किया गया है. हालांकि, फाइनल ट्रायल्स में दिव्यांशी ने रोश‍िबीना को सेमीफाइनल में हरा दिया था. यही कारण है कि जब उनकी जगह रोश‍िबीना का नाम अंतिम लिस्ट में आया तो दिव्यांशी विचलित हो गईं.

वीडियो में दिव्यांशी ने क्या-क्या कहा?

लगभग 9 मिनट के इस वीडियो में दिव्यांशी अपना दर्द को बयां करते हुए कहती हैं,

Advertisement

मैंने एशियन गेम्स के लिए लंबे समय तक मेहनत की थी. इस बड़े मंच पर देश के लिए खेलने का मेरा सपना था. लेकिन, एशियन गेम्स की टीम से बाहर होने की खबर ने मुझे अंदर तक तोड़ दिया है. मां-पापा मुझे माफ करना... मैं मरने की बात कर रही हूं.

ये भी पढ़ें :  AFI की बढ़ी टेंशन! एशियन गेम्स में कहीं भारी न पड़ जाए एथलीट्स की इंजरी?

दिव्यांशी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आगे वो मन की स्थि‍ति पर भी बात करती नज़र आई हैं. उनके मुताबिक, उनके लिए ये मौका बहुत मायने रखता था. जून-जुलाई से उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की थी. उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वो देश को रिप्रजेंट करेंगी. लेकिन, अचानक उन्हें बाहर कर दिया गया. इसी दर्द और गुस्से के बीच उन्होंने यह भावुक वीडियो बनाया है.

Advertisement
क्यों बाहर हुईं दिव्यांशी?

दरअसल, एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान 23 जून को ही कर दिया गया था. लेकिन, 11 सितंबर को फेडरेशन की तरफ से अपडेटेट लिस्ट जारी की गई. इस लिस्ट में 60 केजी सांडा कैटेगरी में दिव्यांशी चौधरी की जगह नाओरेम रोशिबीना देवी को शामिल कर दिया गया है. फेडरेशन ने दिव्यांशी को बाहर करने की वजह उनकी इंजरी बताई है. वुशु फेडरेशन के मुताबिक, दिव्यांशी को ACL इंजरी हुई है. हालांकि, वीडियो में दिव्यांशी ने इंजरी की बात को नकारा है. उनके मुताबिक, अर्जुन अवार्डी रोश‍िबीना ने अपनी पहुंच का लाभ उठाकर अंतिम लिस्ट में जगह बनाई है.  

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश, बासित अली ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Advertisement