The Lallantop

वैभव दो जीवनदान का नहीं उठा सके फायदा, आयुष का पाकिस्तान के सामने फ्लॉप शो जारी

ओपनर Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर पाकिस्तान U19 टीम के ख‍िलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्हें दो जीवनदान भी मिले पर वो इसका फायदा नहीं उठा सके.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान U19 के ख‍िलाफ वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. (फोटो-BCCI)

इंडिया U19 टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एक बार फिर पाकिस्तान U19 टीम के ख‍िलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्हें एक ही बॉल पर दो जीवनदान भी मिले. लेकिन, वो इसका फायदा नहीं उठा सके. पाकिस्तान U19 के ख‍िलाफ बुलावायो में चल रहे सुपर 6 में अहम मुकाबले में इंडिया U19 के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को अच्छी शुरुआत मिल गई थी. हालांकि, वो इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. 14 साल के बैटर ने 22 बॉल्स पर 30 रन बनाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सूर्यवंशी की कमजोरी का उठाया फायदा

सूर्यवंशी का क्रीज़ पर रहना कंट्रोल से ज़्यादा किस्मत के भरोसे था. 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर, उन्हें दो-दो बार जीवनदान मिला. ऑफ साइड से हुक शॉट मारने की कोशिश में, गेंद उनके बैट के ऊपरी हिस्से से लगकर स्क्वायर लेग की तरफ हवा में चली गई, जहां हुफ़ैज़ा अहसान ने एक आसान कैच टपका दिया. सूर्यवंशी का तब तक ध्यान भटक गया था. वो पिच के बीच में चले गए थे. ये देख पाकिस्तानी फील्डर ने डायरेक्ट थ्रो की कोश‍िश की. लेकिन, सूर्यवंशी फिर से बच गए. बॉल स्टंप को मिस कर गई. वैभव तुरंत दौड़कर क्रीज पर पहुंच गए. लेकिन, पूरे प्रकरण ने उनका ध्यान भटका दिया.

वो लगातार मिले दो जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके. क्योंकि उनके खेलने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया. पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद सैयम ने उनकी इस कमज़ोरी को भांप लिया. उन्होंने शॉर्ट बॉल पर उन्हें टारगेट करना जारी रखा. अगली ही बॉल निर्णायक साबित हुई. सूर्यवंशी ने स्क्वायर के सामने फ‍िर पुल शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन, बॉल बैट के निचले किनारे से लग गई. इस बार, विकेटकीपर हुफैज़ा ने कोई गलती नहीं की. उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाकर उनकी पारी खत्म कर दी.

Advertisement
वैभव का आउट होना चिंताजनक पैटर्न 

वैभव का इस तरह से फिर आउट होना एक चिंताजनक पैटर्न को दिखाता है. इससे पहले, दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ U19 एशिया कप फाइनल में भी सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 26 रन बनाए थे. इसके बाद अली रज़ा ने उन्हें इसी तरीके से आउट कर दिया था. उस मैच में भारत को 191 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था.

इसमें कोई संदेह नहीं कि वैभव बहुत टैलेंटेड हैं. लेकिन, अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वो एक बार फिर शॉर्ट बॉल के ख‍िलाफ बड़ा शॉट लगाने की कोश‍िश में आउट हो गए. खासकर पाकिस्तान ने उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाना सीख लिया है. वहीं, वैभव के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे का भी पाकिस्तान के ख‍िलाफ खराब प्रदर्शन जारी रहा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी बॉलर के एक्शन पर मचा बवाल, ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ने सबके सामने उड़ाया मजाक!

Advertisement
आयुष फिर रहे फ्लॉप

आयुष म्हात्रे एक बार‍ फिर पाकिस्तान के ख‍िलाफ खाता नहीं खोल सके. उनके आउट होने से पाकिस्तान के खिलाफ उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं. यह वही टीम है, जिसने लगातार उन्हें शांत रखने में कामयाबी हासिल की है. पाकिस्तान के खिलाफ चार यूथ वनडे में म्हात्रे सिर्फ 60 रन बना पाए हैं. उनका औसत 15 का रहा है, जो एक चिंताजनक ट्रेंड को दिखाता है. 

मोहम्मद सैय्यम ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, म्हात्रे को भी उन्हीं की तरह शॉर्ट बॉल पर फंसा लिया. आयुष सिर्फ दो गेंद खेल सके. हालांकि, उनके कैच के बाद बाद थोड़ा ड्रामा चला, जब थर्ड अंपायर ने नो-बॉल चेक की. लेकिन, रिप्ले में दिखा कि सैय्यम का लैंडिंग वाला पैर क्रीज के पीछे था. इसके बाद म्हात्रे को बिना खाता खोले वापस लौटना पड़ा.

वर्ल्ड कप की बात करें तो, म्हात्रे का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है. उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 19.80 और स्ट्राइक-रेट 125.31 का रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रन की पारी को छोड़कर, वह सबसे बड़े मंच पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में असफ रहे हैं.

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो, भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान इंडिया U19 टीम की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम कोई लंबी पार्टनरश‍िप नहीं कर सकी. अंत में कनिष्क चौहान और ख‍िलान पटेल ने 5 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोेर को 250 के पार पहुंचाया.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर की कैसी थी शुरुआत?

Advertisement