The Lallantop

वैभव के आगे धोनी, कोहली, रोहित और सचिन भी फेल! एक ही सीजन में जीते ये सारे अवार्ड

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के ऑरेन्ज कैप विनर बन गए हैं. शुभमन गिल और साई सुदर्शन के आउट होते ही इसका फैसला हो गया.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ऑरेन्ज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी इस IPL सत्र में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेन्ज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने, जो इस समारोह में उनका पहला ऑरेन्ज कैप है।
  • राजस्थान रॉयल्स की फाइनल में हार और उनके प्रमुख प्रतिद्वंदियों शुभमन गिल व साईं सुदर्शन की फाइनल में उपस्थिति ने ऑरेन्ज कैप की दौड़ को चुनौतीपूर्ण बनाया।
  • फाइनल मैच में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के कम रन बनाने के कारण वैभव सूर्यवंशी की ऑरेन्ज कैप पर स्पर्धा समाप्त हुई और उन्होंने कई अन्य पुरस्कार भी प्राप्त किए।

वैभव सूर्यवंशी वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के फाइनल में भले नहीं पहुंची लेकिन एक टाइटल है, जो उसकी टीम के विस्फोटक खिलाड़ी के नाम सजने को तैयार है. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले को मिलने वाले ऑरेन्ज कैप की दावेदारी इस बार तीन खिलाड़ियों के बीच थी. एक तो RR के वैभव सूर्यवंशी ही थे, जो अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से पूरी दुनिया में छा गए हैं. दूसरे खिलाड़ी IPL 2026 के फाइनल में आरसीबी से भिड़ने वाली गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल थे और तीसरे इसी टीम के साईं सुदर्शन. हालांकि, फाइनल मैच खत्म होने से पहले ही इस बात का फैसला हो गया है कि नारंगी रंग की टोपी इस बार किसके पास जाएगी? ठीक सोचा आपने. वैभव सूर्यवंशी ही इस सीजन का ऑरेन्ज कैप पहनेंगे.  

Advertisement

29 गेंद में 97 रन बनाकर IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने से वैभव सूर्यवंशी भले चूक गए लेकिन इसने उन्हें ऑरेन्ज कैप की दौड़ में ऐसा जंप दिया कि बड़े-बड़े सूरमा उनसे पीछे छूट गए. इस लड़ाई में वो तकरीबन ‘अजेय’ अपने अगले मैच में तब बन गए, जब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन ठोक डाले. इस तरह से कुल 776 रनों के साथ वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. हालांकि, इसी मैच में उनके साथ एक और बुरी चीज हो गई. उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स गुजरात से मैच हारकर आईपीएल के फाइनल में पहुंचने से चूक गई.

जीटी ने 29 मई को खेले गए मैच में राजस्थान को 7 विकेट से हराकर IPL से बाहर कर दिया. इससे वैभव सूर्यवंशी से न सिर्फ एक और मैच खेलकर ऑरेन्ज कैप की दावेदारी ज्यादा मजबूत करने का मौका छिन बन गया. बल्कि इस हार ने उनके दो ऐसे प्रतिद्वंदियों को फाइनल में पहुंचा दिया, जो उनसे ये अचीवमेंट छीन सकते थे. ये दो खिलाड़ी थे शुभमन गिल और साईं सुदर्शन. गिल ने राजस्थान के खिलाफ मैच में 53 गेंदों में 104 रन बनाकर जीटी की जीत में अहम रोल निभाया था. इससे उनका इस सीजन में कुल रनों का आंकड़ा 722 हो गया था. यानी फाइनल से पहले वह वैभव से सिर्फ 54 रन पीछे थे. 

Advertisement

फाइनल में बेंगलुरु के खिलाफ अगर वो 55 रनों की पारी खेल जाते तो ऑरेन्ज कैप उनका हो जाता, लेकिन इस मैच में शुभमन गिन 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए और इस तरह से वैभव का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी उन्हें पछाड़ पाने से 45 रनों से रह गया.

साई सुदर्शन भी चूके

अब बचे साई सुदर्शन. फाइनल मैच से पहले सुदर्शन के इस सीजन में कुल 710 रन थे. यानी ऑरेन्ज कैप की रेस में वह वैभव से सिर्फ 66 रन दूर थे. अगर वो फाइनल में 67 रन बना देते तो ऑरेन्ज कैप उनका हो जाता. लेकिन ये भी नहीं हो पाया. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में वह चौथे ओवर की चौथी गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए. 

दोनों खिलाड़ियों के आउट होते ही वैभव की ऑरेन्ज कैप पर दावेदारी ‘अजेय’ हो गई.

Advertisement

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के ऑरेन्ज कैप विनर हैं. इतनी सी उम्र में उन्होंने ऑरेन्ज कैप तो जीता ही. इसके अलावा वह 4 और अवार्ड अपने नाम कर लिया. सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाला ‘Super Striker of the Season’ अवार्ड, Emerging Player of the Year,  सबसे ज्यादा छक्के लगाने पर ‘Highest Sixes in the Season’ अवार्ड और सीजन के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवाॅर्ड भी उन्हें मिला है. 

कमाल की बात ये है कि पूरे लीग इतिहास में अब तक कोई प्लेयर नहीं हुआ, जिसने ये सारे अवार्ड अपने IPL करियर में जीते हों. वैभव ने ये कारनामा एक ही सीजन में कर दिया.

वीडियो: गाजियाबाद में 17 साल के नाबालिग छात्र की हत्या

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement