The Lallantop

रोहित क्यों हैं वर्ल्ड कप के लिए जरूरी? आगरकर मानेंगे डिविलियर्स की ये सलाह!

Rohit Sharma Future : इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर Rohit Sharma के फ्यूचर को लेकर खूब बातें हुईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने रोहित को आगे ड्रॉप करने की चेतावनी भी दे दी थी. लेकिन, लॉर्ड्स में आई उनकी सेंचुरी ने सब बदल दिया. अब रोहित को लेकर AB De Villiers ने बड़ी बात कह दी है.

Advertisement
post-main-image
रोहित ने लॉर्ड्स में हुए आख‍िरी वनडे मैच में 138 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी. (फोटो-AP/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पहला T20I मैच और ODI सीरीज 2-1 से गंवाई, जबकि रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाकर आलोचनाओं को ठुकराया।
  • पूर्व साउथ अफ्रीका कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि रोहित शर्मा की कंसिस्टेंसी कमजोर है, पर उन्हें 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए टीम में बनाए रखना चाहिए।
  • अब यह देखना होगा कि भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर डिविलियर्स की सलाह को स्वीकार करते हैं या नहीं और रोहित को आगामी वर्ल्ड कप में शामिल करते हैं।

इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा. पहले T20I में टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. फिर ODI सीरीज भी टीम ने 2-1 से गंवा दी. लेकिन, इस दौरे की सबसे बड़ी बहस टीम की परफॉर्मेंस नहीं थी. सबसे बड़ी बहस पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का फ्यूचर थी. बहुत बातें हुईं, अटकलें लगाई गईं, जजमेंट्स पास किए गए. लेकिन, रोहित ने लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाकर सारे आलोचकों की बोलती बंद करा दी.

Advertisement

भले ही इस सीरीज के बाद रोहित के फ्यूचर को लेकर बहस बंद हो गई हो. लेकिन, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हमेशा के लिए इस बहस को अंत करने की सलाह दे दी है. अब देखने लायक ये होगा कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर उनकी इस सलाह को मानते हैं या नहीं. दरअसल, पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान के मुताबिक, टीम इंडिया को रोहित के बिना 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने का विचार त्याग देना चाहिए.

डिविलियर्स ने क्या कहा?

हालांकि, डिविलियर्स ने भी ये माना कि रोहित की परफॉर्मेंस काफी इनकंसिस्टेंट है. लेकिन, उनके मुताबिक, ये कोई नई बात नहीं है. उनके अनुसार, रोहित और इनकंसिस्टेंसी का नाता बहुत पुराना है. इसका ये कतई मतलब नहीं कि उन्हें स्कीम ऑफ थिंग्स से ही बाहर कर दिया जाए. उनकी मानें तो, रोहित ODI वर्ल्ड कप में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं.

Advertisement

डिविलियर्स ने कहा, 

आप देख सकते हैं कि विराट और रोहित टीम में कितना अंतर लाते हैं. खासकर जिस तरह का भरोसा उनके होने से टीम को होता है.

ये भी पढ़ें : 18 बॉल में फिफ्टी! वैभव के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे

Advertisement

दरअसल, रोहित ने इंग्लैंड के ख‍िलाफ शुरुआती दो ODI में कुछ खास नहीं कर सके थे. पहले ODI में उन्होंने 11 और दूसरे में 26 रनों की पारी खेली थी. हालांकि, तीसरे और आख‍िरी ODI में उनका बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने महज 1़10 गेंदों में तेजतर्रार 138 रनों की पारी खेली थी. वहीं, विराट कोहली ने भी अंतिम ODI में 74 रन बनाए थे. टीम इंडिया भले ही ये मुकाबला 27 रनों से हार गई. लेकिन, जब तक दोनों दिग्गज क्रीज पर थे, 388 रनों का टारगेट भी चेजेबल नज़र आ रहा था.  

डिविलियर्स ने आगे कहा, 

रोहित कभी भी सबसे कंसिस्टेंट प्लेयर नहीं थे. उनकी कंसिस्टेंसी हमेशा ऊपर-नीचे रही है. लेकिन, जब भी बड़े स्टेज पर बड़े मुकाबले होंगे आपको रोहित अपने साइड चाहिए होंगे. ऐसे अनुभवी प्लेयर्स आपको आसानी से नहीं मिलते. रोहित और विराट का अनुभव, खासकर हाई प्रेशर मुकाबलों में सब बदलकर रख सकता है.  

क्या सलाह मानेंगे आगरकर?

रोहित ने T20I और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. वो अब सिर्फ ODI खेलते हैं. इसका उद्देश्य 2027 वर्ल्ड कप ही था. यही कारण है कि डिविलियर्स का मानना है कि रोहित और विराट का अनुभव हाई प्रेशर टूर्नामेंट में बहुत काम आने वाला है. उनके मुताबिक, वर्ल्ड कप कोई बाईलैटरल टूर्नामेंट नहीं होता, जहां आप एक ही टीम के ख‍िलाफ बार-बार खेलते हो. या उसका हाईप उतना नहीं हो. वर्ल्ड कप में बहुत ज़्यादा दबाव होता है. ऐसे में अनुभव ही काम आता है. हालांकि, ये देखने लायक होगा कि एबी ड‍िविलियर्स की इस सलाह को चीफ सेलेक्टर आगरकर और उनके साथी सेलेक्टर्स कितना सीरियसली लेते हैं.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में रोहित ने लगाई अफवाहों पर लगाम, यंगस्टर्स हुए फेल

Advertisement