कुलदीप यादव. टीम इंडिया के स्पिनर. वो भी चाइनामैन. दुनिया में इस वक्त खंगालेंगे तो गिनती के ही चाइनामैन स्पिनर आपको मिलेंगे. इसके बावजूद कुलदीप (Kuldeep Yadav) को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही. इंग्लैंड में 3 मैचों की ODI सीरीज में उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया. पूरी सीरीज बेंच पर रहने वाले इस बॉलर ने रॉयल लंदन वनडे कप में अपनी परफॉर्मेंस से बड़ा स्टेटमेंट दिया है.
कुलदीप यादव ने आखिर कोच गौतम गंभीर को गलत साबित कर ही दिया!
Kuldeep Yadav इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन वनडे कप में कुलदीप यॉर्कशर की तरफ से खेल रहे हैं. 24 जुलाई को ग्लैमर्गन के खिलाफ मैच में कुलदीप ने सधी हुई बॉलिंग की.

इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन वनडे कप में कुलदीप यॉर्कशर की तरफ से खेल रहे हैं. 24 जुलाई को ग्लैमर्गन के खिलाफ मैच में कुलदीप ने 2 विकेट लिए. 10 ओवर की बॉलिंग में उन्होंने सिर्फ 39 रन कंसीड किए. मैच में ग्लैमर्गन की टीम 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
इस कप के बाद अगले महीने कुलदीप 4 काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों में भी इंग्लिश क्लब के लिए खेलते दिखेंगे. कुछ दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा भी वनडे कप के लिए हैंपशर की टीम में शामिल किए गए हैं.
टीम इंडिया को इंग्लैंड में हुई 3 मैचों की ODI सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन, किसी भी मैच में कुलदीप को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. कमाल की बात ये है कि कुलदीप स्कवॉड में शामिल एकमात्र प्लेयर थे, जिन्हें किसी भी मैच में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया. इसका कारण रहा कि वो एक ऑलराउंडर नहीं थे. गंभीर ने अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर पर भरोसा सिर्फ इसलिए जताया क्योंकि वो बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग भी कर लेते हैं.
ये भी पढ़ो- कुलदीप को मिला गंभीर को गलत साबित करने का मौका!
अब कुलदीप के पास मौका है कि अपनी शानदार बॉलिंग से वो कोच गंभीर को उन्हें आगे होने वाले मुकाबलों में शामिल करने के लिए मजबूर कर दें. कुलदीप ने अब तक 18 टेस्ट, 121 ODI और 54 T2OI खेले हैं. इस दौरान उनके नाम कुल 368 इंटरनेशनल विकेट रहे हैं. वो 24 जुलाई को ग्लैमर्गन के खिलाफ होने वाले वनडे मुकाबले के लिए यॉर्कशर की टीम में शामिल किए गए हैं. इसे लेकर उन्होंने बताया,
“मैं यॉर्कशर में शामिल होकर काफी खुश हूं. मैं इस मौके के लिए उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं. यॉर्कशर जैसे ऐतिहासिक क्लब को रिप्रजेंट करना मेरा सौभाग्य है. इंग्लिश कंडीशंस में खेलने की चुनौती को मैंने हमेशा एंजॉय किया है. मैनेजमेंट से मेरी बात हो गई है. टीम के साथ जुड़ने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि हेंडिग्ले में होने वाले मैच में अहम योगदान दूं.”
कुलदीप की इस परफॉर्मेंस के बाद ये देखना होगा कि उन्हें आगे आने वाली ODI सीरीज के लिए टीम में खेलने का मौका मिलता है या नहीं. टीम मैनेजमेंट आने वाले मैचों में उनकी बॉलिंग पर नजर रखेगा.
वीडियो: कुलदीप यादव के इस एक ओवर ने पाकिस्तान का धागा खोल दिया











