धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना प्रोटेस्ट खत्म कर दिया. केंद्र सरकार ने उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र घर लौट रहे हैं और प्रोटेस्ट साइट भी खाली होने लगा. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टुकड़ियां अभी भी मुस्तैद हैं.
CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद जंतर-मंतर पर कैसा हाल? जौहर यूनिवर्सिटी का पोस्टर दिखा
CJP Protest: प्रदर्शनकारियों के लिए लगाए गए स्टॉल हटाए जा रहे हैं. Jantar Mantar पर सफाई अभियान चल रहा है. लोग उतावले होकर जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट साइट भी देखने पहुंचे. इस बीच वहां जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में पोस्टर भी दिखे.

सफाई कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है. प्रदर्शन वाली जगह की साफ-सफाई के लिए बुलडोजर मशीन भी पहुंच चुकी है. एक युवक जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने का पोस्टर लिए भी खड़ा दिखा, जिस पर उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुलडोजर चलाने की तैयारी है.
खाली दिखा जंतर-मंतरCJP का प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद दी लल्लनटॉप की टीम ताजा हाल जानने जंतर-मंतर पहुंची. प्रोटेस्टर्स अपने घर वापस जाते दिखे. प्रोटेस्ट साइट तकरीबन खाली हो चुकी है. CJP का स्टेज और तंबू तो काफी पहले उखड़ गया था. अब प्रोटेस्ट का सामान गाड़ियों भरकर वापस ले जाया जा रहा है.
जंतर-मंतर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग को भी हटा लिया है. संसद मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग से भी बैरिकेडिंग को हटा दिया गया. 20 जुलाई को संसद मार्ग पर ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और टियर गैस छोड़ी गई थी.

प्रदर्शन पर लोगों को जरूरतों को पूरा करने के लिए सप्लाई के स्टॉल लगे थे. इन्हें समेटा जा रहा है. प्रोटेस्ट साइट से लोग तो चले गए हैं, लेकिन कुछ लोग क्यूरोसिटी के साथ आते दिखे. ये लोग देखने आए कि प्रोटेस्ट कहां चला और क्या लोग अभी भी वहां मौजूद हैं. कनॉट प्लेस सर्किल और पालिका बाजार के नजदीक सेंट्रल पार्क पर कुछ लोगों की मौजूदगी जरूर नजर आई.

एक महीने से ज्यादा चले धरना-प्रदर्शन के बाद प्रोटेस्टर्स तो चले गए, लेकिन काफी कूड़ा-कचरा रह गया. प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) का महकमा एक्टिव हो गया. NDMC ने अपनी बड़ी टीम को साफ-सफाई के लिए जंतर-मंतर भेजा.

NDMC के ट्रक और बुलडोजर मशीन कूड़ा-कचरा जमा करके ले जाते दिखे. इस बीच, एक युवक रामपुर की 'मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय' के समर्थन में पोस्टर उठाते दिखा. इस यूनिवर्सिटी के संस्थापक समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर नेता आजम खान हैं.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को दुनिया ने कैसे देखा? विदेशी मीडिया की ये 'हेडलाइन्स' देखिए
रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) अवैध निर्माण करने के आरोप में जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण का आदेश दे चुका है. इस यूनिवर्सिटी के 38 भवन गिराए जाने हैं. जबकि सपा और जौहर विश्वविद्यालय के समर्थक इसे ढहाने का आदेश वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
वीडियो: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने अब क्या मांग रख दी?










