जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शनिवार, 25 जुलाई को उन्होंने NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उन पर दंगा फैलाने का आरोप है. देर रात पुलिस ने तेज प्रताप यादव को एक मॉल से गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, NEET प्रदर्शन के दौरान लगा दंगा फैलाने का आरोप
NEET-UG Paper Leak Protest में दंगा फैलाने के आरोप में Tej Pratap Yadav को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पेपर लीक के विरोध में लालू के बड़े बेटे ने प्रदर्शन किया था.

NEET पेपर लीक के विरोध में शनिवार को ‘बिहार बंद’ बुलाया गया था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज प्रताप यादव भी पटना के गांधी मैदान के पास रामगुलाम चौक पहुंचे और मूर्ति पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व किया. इस दौरान झड़प और पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. जब तेज प्रताप यादव छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर मार्च करने लगे, तो एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया.
इस दौरान तेज प्रताप यादव पुलिस की गाड़ी के गेट पर लटकते हुए नजर आए. उन्होंने कहा,
“हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. अगर जरूरत पड़ी तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए जान देने के लिए भी तैयार हूं.”
हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद वे थाने से बाहर आ गए.
मॉल से किया गिरफ्तारशनिवार की रात तेज प्रताप यादव पटना के सिटी सेंटर मॉल में मौजूद थे. इसी दौरान पटना पुलिस की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेजप्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. देर रात मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश सुनाया.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर छात्रों की मदद कर रहे जुनैद का दावा- 'पिता और रिश्तेदारों को उठा ले गई UP पुलिस'
बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन25 जुलाई को 'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना, सीवान, छपरा, आरा और औरंगाबाद समेत कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए. पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भीषण लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. सीवान में पुलिस ने फायरिंग की और छपरा में पुलिस की गाड़ी फूंक दी गई.
वीडियो: अनुष्का यादव के भाई ने तेज प्रताप पर क्या आरोप लगाए?











