The Lallantop

'वैभव गेंदबाजों की पैंट उतार देते', गंभीर के फैसले पर भड़के रवि शास्त्री

वैभव सूर्य़वंशी के डेब्यू का इंतजार 1 जुलाई को भी जारी रहा. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के पहले टी20 में वैभव को मौका नहीं मिला. टॉप ऑर्डर में वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और तिलक वर्मा को ही चुना गया.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रवि शास्त्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड में मैच खेलने का मौका दिया जाना चाहिए था, लेकिन टीम ने ऐसा नहीं किया और वह डेब्यू नहीं कर पाए।
  • टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की श्रृंखला हार और युवा खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा के कारण वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला।
  • शास्त्री ने कहा कि टीम को जल्द ही वैभव के लिए जगह बनानी चाहिए ताकि वे अनुभव हासिल कर टीम के मध्यक्रम को मजबूत कर सकें।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की पैरवी करने वालों में रवि शास्त्री का नाम भी शामिल है. टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा था कि आयरलैंड में वैभव को डेब्यू का मौका देना चाहिए. लेकिन अब जब ऐसा नहीं हुआ तो शास्त्री काफी नाराज हैं. शास्त्री ने खुलकर कहा कि भारत ने आयरलैंड में वैभव को डेब्यू का मौका न देकर गलती की. भारत आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 0-2 से हार गया था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वैभव सूर्यवंशी के लिए आयरलैंड सही जगह 

वैभव सूर्य़वंशी के डेब्यू का इंतजार 1 जुलाई को भी जारी रहा. इंग्लैंड के ख‍िलाफ पहले टी20 में भी वैभव को मौका नहीं मिला. टॉप ऑर्डर में वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और तिलक वर्मा को ही चुना गया. वैभव को लगातार नजरअंदाज किए जाने से शास्त्री खुश नहीं है. सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि आयरलैंड वैभव के डेब्यू के लिए सही जगह थी. शास्त्री ने कहा,

अरे आयरलैंड में उसे खिलना चाहिए था यार. इतना स्लो और स्पॉन्जी ट्रैक था. वहां वह लंबे लंबे छक्के मारते. वहां बहुत छोटे ग्राउंड थे.  वह उनकी पैंट उतार देते. उन्हें वहां मौका दिया जाना चाहिए था. अब पता नहीं कि वह इंग्लैंड में खेलेंगे या नहीं. लेकिन उन्हें जल्द से जल्द मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने आईपीएल में सभी तेज गेंदबाजों की कुटाई की. किसको छोड़ा? क्या आप उन्हें बेंच पर बिठाने के लिए लाए हैं?

Advertisement

यह भी पढ़ें- फोलारिन बालोगुन अगले मैच से बाहर, क्या रेड कार्ड की अपील हो सकती है? 

रवि शास्त्री ने माना कि वैभव एक्स फैक्टर हैं. उनके ऊपर कोई बैगेज नहीं है. केवल 15 साल के हैं और बेखौफ होकर खेलते हैं. शास्त्री के मुताबिक, अगर वैभव पहले 2-3 ओवर में सेट हो जाएं तो वह टीम के लिए अहम काम कर सकते हैं. उनकी पारी का मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज फायदा उठा सकते हैं.  यह टीम के लिए जरूरी है. शास्त्री ने कहा कि टीम को वैभव के लिए जगह बनानी पड़ेगी. और यह चीज जितनी जल्दी होगी टीम के लिए उतना अच्छा है. टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले वैभव इंडिया ए का हिस्सा थे. श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज में इस खिलाड़ी ने अपनी तूफानी पारी से फैंस का जमकर एंटरटेनमेंट किया था. लोगों को उम्मीद थी कि वह इसी फॉर्म को सीनियर डेब्यू में भी जारी रखेंगे, लेकिन अब तक उन्हें वह मौका मिला नहीं है.

Advertisement

वीडियो: शार्दुल ठाकुर के साथ इंग्लैंड में नाइंसाफी? शुबमन गिल ने क्या आरोप लगाए?

Advertisement