दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन को लेकर एकदम हाई अलर्ट पर है. पुलिस के इसी अंदाज को देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मजे ले लिए हैं. पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया कि वो थोड़ी ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गया.
'दिल्ली पुलिस पहले बैटिंग करेगी'! CJP के प्रदर्शन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का तंज
CJP Protest : नई दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर Danish Kaneria ने तंज भरा पोस्ट किया है. क्रिकेटिया स्टाइल में लिखा गया उनका ये पोस्ट थोड़े ही समय में वायरल हो गया.

दरअसल, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे. उनकी मांग थी कि भारत के चीफ एलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. साथ ही वोटर लिस्ट में हुए विवादित बदलावों को भी वापस लिया जाए.
लेकिन, प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली पुलिस सुबह से ही एक्शन में दिखी. थोक के भाव में CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस की इस भारी-भरकम तैनाती और तगड़ी तैयारियों ने दिल्ली के कई इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया है.
दिल्ली में इस तगड़े पुलिसिया इंतजाम को देखकर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया से रहा नहीं गया. उन्होंने X पर क्रिकेटिया स्टाइल में एक तंज कस दिया. हालांकि, लोग इसे प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनके लगाव से भी जोड़कर देख रहे हैं. कनेरिया ने लिखा,
उम्मीद है दिल्ली पुलिस टॉस जीतेगी और पहले बैटिंग करने का फैसला करेगी!

अब आप समझ ही गए होंगे कि 'बैटिंग' से उनका इशारा किस तरफ था. जाहिर तौर पर वो दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज और डिटेंशन में प्रदर्शनकारियों की कुटाई की ही बात कर रहे थे. उनका ये पोस्ट एक व्यंग्य था या इस एक्शन पर उनकी खुशी, ये तो वही जानेंगे.
ये भी पढ़ें : CJP Protest: अभिजीत दिपके, रांका, सौरव प्लेन से ही डिटेन, ध्रुव राठी और रत्ना भी हिरासत में
दुनिया की नजर भारत परलेकिन, कनेरिया का ये पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इस पर अपने मजेदार रिएक्शन दिए. एक तरफ दिल्ली में सियासी टेंशन एकदम हाई थी. दूसरी तरफ लोग इस क्रिकेट वाले तंज से माहौल को थोड़ा हल्का करने में लगे थे.
राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा कर रहे हैं. वहीं, कनेरिया ने पुलिस के इस एक्शन को क्रिकेट की जुबान में दुनिया के सामने रख दिया. फिलहाल, नई दिल्ली में सियासी पारा हाई है और हालात लगातार बदल रहे हैं.
लेकिन, सोशल मीडिया के इस वायरल पोस्ट ने ये दिखा दिया है कि दुनियाभर की नजरें इस वक्त दिल्ली पर ही हैं.
वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?










