The Lallantop

टाइगर के बाड़े में चला गया शख्स, बाघ ने पंजे से दबोचा, फिर जो हुआ...

ब्रिटेन के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में 10 अक्टूबर को एक व्यक्ति बाघ के बाड़े में घुस गया था. बाघ के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, बाघ को कोई चोट नहीं आई है और आम लोगों को कोई खतरा नहीं है.

Advertisement
post-main-image
बाध के बाड़े में गिरने के बाद व्यक्ति की जान चली गई (COURTSEY- Screengrab from X Video/Clash Report)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यूनाइटेड किंगडम के डॉनकास्टर स्थित वाइल्डलाइफ पार्क में एक व्यक्ति बाघ के बाड़े में घुस गया और बाघ ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
  • व्यक्ति ने बाघ के बाड़े की सुरक्षा बैरियर को पार कर अंदर प्रवेश किया था जबकि कानों में ईयरफोन लगा था, जिससे वह संभवतः बाघ के खतरे को महसूस नहीं कर पाया।
  • इस घटना के बाद पार्क को खाली करा दिया गया और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, साथ ही बाघ को कोई चोट नहीं आई है और उसे नहीं मारा जाएगा।

यूनाइटेड किंगडम के एक वाइल्डलाइफ पार्क से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पार्क में मौजूद बाघ के बाड़े में एक आदमी घुस गया. अंदर घुसने के बाद बाघ ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल होने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस घटना में बाघ को कोई चोट नहीं आई है. पार्क ने भी कहा है कि इस घटना की वजह से बाघ को मारा नहीं जाएगा. 

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि दोपहर 1.35 बजे खबर मिली कि एक आदमी डॉनकास्टर के पास स्थित वाइल्डलाइफ पार्क में बाघ के बाड़े में घुस गया है. इसके बाद बाघ ने उस पर हमला किया. इस हमले में शख्स बुरी तरह घायल हो गया और मेडिकल टीम की कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई. साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने एक बयान में कहा, 

इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंचीं और दुख की बात है कि मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद उस आदमी को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स में एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया कि घटना से कुछ समय पहले शख्स टाइगर के बाड़े के पास मौजूद था. उसके कान में ईयरफोन लगा था. वह बाड़े के पास ही घूम रहा था. इसके बाद उसने बाड़े की ओर लगे बैरियर को पार किया और अंदर चला गया. हालांकि, पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि वह बाड़े में कैसे पहुंचा. एक और वारल वीडियो में ऐसा लगता है कि वह बाड़े के पास बाघ के साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहा था.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाड़े में जाते ही बाघ ने उस पर हमला कर दिया और पंजों से दबोच लिया. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है. पुलिस ने बताया कि उसके परिवार को सूचना दे दी गई है और उन्हें खास अधिकारियों से मदद मिल रही है. पुलिस ने कहा,

इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: गुजरात में 32 साल बाद सुनाई देगी बाघ की दहाड़, रतन महल के जंगल में कहां से आया बंगाल टाइगर?)

आम लोगों को कोई बड़ा खतरा नहीं: पुलिस

बाघ की हालत के बारे में फैली अफवाहों पर पुलिस ने कहा कि घटना के बाद बाघ को कोई चोट नहीं आई और वह बाड़े के अंदर ही है. पुलिस ने कहा, 

बाघ की हालत को लेकर फैली अफवाहों के बारे में बता दें कि घटना के बाद बाघ को कोई चोट नहीं आई और वह बाड़े में ही रहा. आम लोगों को इससे कोई खतरा नहीं है.

पुलिस ने घटना के ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो का भी संज्ञान लिया है. साथ ही लोगों से अपील की कि वे इस फुटेज को शेयर न करें. घटना के बाद यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क को खाली करा लिया गया है. पार्क ने बताया कि घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोसेस शुरू कर दिए गए थे और इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं. घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पार्क प्रशासन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

वीडियो: बैठकी: सामने बाघ आ जाए तो क्या करें, पूर्व फॉरेस्ट ऑफिसर ने बता दिया जंगल का नियम

Advertisement