एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में एक बड़ा फेरबदल हो गया है. इस बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम नहीं दिखेगी. उसकी जगह बांग्लादेश ने ले ली है. मजे की बात ये है कि 27 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत में बांग्लादेश का पहला ही मुकाबला अपनी मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम से होगा. 6 टीमों वाला ये पूरा टूर्नामेंट पंजाब के जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा. 5 नवंबर को इसका फाइनल होगा.
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश, पहला ही मुकाबला भारत से
Asian Hockey Champions Trophy : 5 बार की चैंपियन भारतीय टीम 27 अक्टूबर से अपना अभियान शुरू करेगी. उनका पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा, जो इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह हिस्सा ले रही है. सारे मुकाबले पंजाब के जालंधर और मोहाली में होने हैं.

हाल ही में एशियन गेम्स में सोना जीतने वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में 27 अक्टूबर को जालंधर में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी. ये टूर्नामेंट 5 नवंबर तक पंजाब के दो मैदानों पर खेला जाना है. मैचों का हिसाब-किताब भी समझ लीजिए.
27 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंटजालंधर का ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लीग स्टेज के सारे मैचों की मेजबानी करेगा. इसके बाद जब नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे, तो कारवां मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम की तरफ मुड़ जाएगा. 4 नवंबर को सेमीफाइनल होगा. वहीं, ब्रॉन्ज मेडल और फाइनल का महामुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा.
इस बार टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत, मलेशिया, जापान, साउथ कोरिया, चीन और नई एंट्री मारने वाला बांग्लादेश. 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम, जापान में एशियन गेम्स का अपना खिताब बचाकर आ रही है. इसलिए वो इस टूर्नामेंट में नंबर-1 रैंक वाली टीम के भौकाल के साथ उतरेगी.
27 अक्टूबर को ओपनिंग सेरेमनी होगी. ठीक उसके बाद भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे. फॉर्मेट एकदम सिंपल है- 'सिंगल राउंड-रॉबिन'. मतलब हर टीम 5 मैच खेलेगी. जो टॉप 4 में रहेगा, वो सीधा सेमीफाइनल का टिकट कटाएगा.
ये भी पढ़ें : 249 रन भी पड़ गए कम! होप ने किया श्रेयस से हिसाब चुकता
27 अक्टूबर: बांग्लादेश
29 अक्टूबर: चीन
30 अक्टूबर: जापान
1 नवंबर: मलेशिया
2 नवंबर: दक्षिण कोरिया
भारत के सारे मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे.
खिलाड़ियों को आराम देने के लिए 28 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को रेस्ट डे दिया गया है. इतिहास के पन्ने पलटेंगे, तो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का ही सिक्का चलता है. सबसे ज्यादा 5 बार (2011, 2016, 2018- पाकिस्तान के साथ साझा, 2023 और 2024) हमने ही ट्रॉफी उठाई है. अब जब मैच पंजाब में अपने ही दर्शकों के सामने हो रहे हैं, तो भारतीय टीम अपना दबदबा जरूर कायम रखना चाहेगी.
वीडियो: एशियाई गेम्स में बारहवें दिन की ब्रॉन्ज मे़डल से शुरुआत, हॉकी फाइनल में महिला टीम












