The Lallantop

वैभव पर कोच संगकारा का खुलासा! वादा करके सूर्यवंशी ने मारे छक्के

IPL 2026 में एक ऐसा भी मैच हुआ, जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने हेड कोच से वादा करके छक्के मारे थे. इसका खुलासा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के हेड कोच कुमार सांगकारा (Kumar Sangakkara) ने खुद किया है. यह मैच 19 मई को LSG के खिलाफ जयपुर में खेला गया था.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 105 बाउंड्री लगाई थीं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर और 72 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • IPL 2026 में वैभव की इस सफलता का कारण उनकी उम्र के मुकाबले मैच के प्रति परिपक्वता और आत्मविश्वास था, जिसके चलते वे बड़े टारगेट को देखकर घबराए नहीं।
  • वैभव की यह उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने में मददगार साबित हुई, लेकिन टीम दूसरे क्वालीफायर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav  Sooryavanshi) महज 15 साल के हैं. लेकिन, उन्होंने क्रिकेट ग्राउंड पर जो मैच्योरिटी दिखाई है, वह उनकी उम्र से कहीं ज्यादा है. उनकी बेखौफ बैटिंग के अंदाज ने उन्हें ‘बेबी बॉस’ का टैग दिलाया है. वह पिछले दो सीजन से IPL टीम राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. वैभव की यह खासियत कि वह बड़े टारगेट को देखकर घबराते नहीं. उसे चेज करने में यकीन रखते हैं. वह  ऐसे प्लेयर हैं, जो अपनी डिक्लेरेशन पर खरा उतरते हैं. हाल ही में वैभव से जुड़ा एक किस्सा RR के हेड कोच कुमार सांगकारा (Kumar Sangakkara)  ने शेयर किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वैभव ने 13 छक्के मारने का वादा किया

इसी साल 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ( LSG) के बीच जयपुर में मैच हुआ. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच RR को जीतना जरूरी था. राजस्थान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. LSG ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बनाए.  मैच जीतने के लिए 221 रनों का टारगेट बड़ा था. वैभव इनिंग्स ब्रेक दौरान कुमार सांगकारा के पास आए. उन्होंने हेड कोच से कहा, मैं 13 छक्के मारूंगा.

हाल ही में कुमार सांगकारा ने वैभव से जुड़े इस किस्से को शेयर किया. RR के हेड कोच ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

Advertisement

इस सीजन हम LSG के खिलाफ खेल रहे थे. हमें जीतने और टूर्नामेंट में बने रहने लिए 221 रन बनाने थे. हमने पहले फील्डिंग की. वैभव बाहर आए और बोले, कोच चिंता मत कीजिए. टारगेट चेज होगा. वह ड्रेसिंग रूम में गए. उन्होंने डोनोवन फरेरा और लुआन ड्रि प्रिटोरियस से कहा, दोनों लोग मेरी बात सुनों. मैं 13 छक्के मारने जा रहा हूं. अगर मैं ऐसा करता हूं, तो बाकी काम आप कर लीजिएगा. वैभव ने 10 छक्के मारे थे.

सांगकारा ने आगे कहा कि जब वैभव ने 5 छक्के मारे, तो डोनोवन और प्रिटोरियस सोचने लगे कि वैभव किस बारे में बात कर रहे थे. फिर वे बैठ गए और कहा कि हमें वैभव के छक्के काउंट करना चाहिए. क्योंकि यह लड़का सच में ऐसा करने वाला है. तो वैभव के कॉन्फिडेंस का ये लेवल है.

वैभव ने बनाए थे 93 रन

लखनऊ के खिलाफ इस मैच में वैभव ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 48 गेंदों पर 93 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 7 चौके और 10 छ्क्के जड़े. ध्रुव जुरेल ने भी आक्रामक बैटिंग करते हुए 38 बॉल्स पर नॉट आउट 53 रन स्कोर किए. RR ने 5 गेंदें बाकी रहते 221 रनों का टारगेट चेज कर लिया था.

Advertisement

बाद में राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंची. लेकिन, दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने कराई इंग्लैंड की वापसी, न्यूजीलैंड ने 121 रन के भीतर गवांए 10 विकेट

IPL 2026 में छा गए वैभव

IPL 2026 में वैभव ने बल्ले से खूब धमाल मचाया. उन्होंने सबसे ज्यादा 776 रन स्कोर किए. 'बेबी बॉस' ने 63 चौके और 72 छक्के मारे. कुल मिलाकर 105 बाउंड्री. IPL के एक सीजन में इतनी बाउंड्री किस प्लेयर ने नहीं लगाई. इस दौरान वैभव ने IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. गेल ने IPL 2012 में 59 छ्क्के मारे थे. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement