The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी को खिलाना है तो ओपनिंग में ही खिलाएं: अभिषेक नायर

टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर चाहते हैं कि सूर्यवंशी को पांचवें T20I में खेलने का मौका मिले. हालांकि उनका कहना है कि वैभव को शामिल करने के लिए टीम का बैटिंग ऑर्डर नहीं बदलना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी को T20 सीरीज में अभी तक चांस नहीं मिला है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज के अंतिम मैच में खेलने का विकल्प अभी खुला है, जहां टीम इंडिया का फैसला बल्लेबाजी क्रम के आधार पर होगा।
  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2-2 से बराबर चल रही सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पिछले चार मैचों में नहीं खेले क्योंकि टीम ने उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं किए हैं।
  • पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने सुझाव दिया है कि वैभव को अंतिम मैच में ओपनिंग पोजिशन पर खिलाने पर विचार किया जाए, जबकि बाकी बल्लेबाजी क्रम को स्थिर रखा जाए।

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. वह पिछले 4 मैचों से बेंच पर हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर है. सीरीज का लास्ट मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. क्या आखिरी मैच में वैभव को खेलने का चांस मिलेगा? टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर चाहते हैं कि सूर्यवंशी को पांचवें T20I में खेलने का मौका मिले. हालांकि उनका कहना है कि वैभव को शामिल करने के लिए टीम का बैटिंग ऑर्डर नहीं बदलना चाहिए.

Advertisement
अभिषेक नायर ने दिया सुझाव

भारत और वेस्टइंडीज लिए लास्ट मैच 'करो या मरो' वाला है. जो टीम आखिरी मैच जीतेगी वह ट्रॉफी उठाएगी. इस मैच की अहमियत को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने सुझाव दिया है. उनका कहना है कि भारतीय टीम को बदलाव करना है, तो बॉलिंग में करे न कि टॉप ऑर्डर में. 

जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए अभिषेक नायर ने कहा कि वैभव को तभी शामिल करना चाहिए, जब टीम उन्हें ओपनर के तौर पर खिलाने के लिए तैयार हो. अभिषेक के मुताबिक,

Advertisement

मैं बहुत उस्ताहित हूं कि वैभव लास्ट मैच खेलें. लेकिन क्या आप उन्हें सही पोजिशन से हटाकर खिलाएंगे. मैं ऐसा होते नहीं देखना चाहूंगा. अगर वैभव खेलते हैं, तो उन्हें सबसे स्ट्रॉन्ग पोजिशन 'ओपनिंग' में खिलाना चाहिए.

बातचीत के दौरान उन्होंने आगे बताया, 

अगर वैभव ओपनिंग करते हैं, तो नंबर-3 पर खेलने वाले बैटर को भी अपनी ही पोजिशन पर खेलना चाहिए. मैं वैभव को खेलते हुए देखने के लिए कितना भी उत्सुक क्यों न हूं, खासकर बेंगलुरु में. लेकिन, मैं बैटिंग ऑर्डर में बिल्कुल बदलाव नहीं करूंगा. अगर बदलाव करना है, तो बॉलिंग में करूंगा. 

Advertisement
गोल्ड मेडल जीतने के बाद से बेंच पर वैभव

वैभव सूर्यवंशी 20वें एशियन गेम्स 2026 में भारत की T20 टीम में शामिल थे. टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. अहम मैचों में वैभव के बल्ले से रन निकले. सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाए. बाद में फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें: पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं. एशियन गेम्स से पहले उन्होंने जिम्बाब्वे का टूर किया था. तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 151 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो हाफ सेंचुरी निकलीं. वैभव का हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा. पूरी सीरीज में शानदार बैटिंग करने के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड दिया गया था.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement