The Lallantop

आर्यवीर की इस पारी से सहवाग याद आ जाएंगे, 'पापा' की तरह जड़ा तूफानी शतक

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए अंडर-19 डेब्यू किया था. उन्हें ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए चुना गया था.

Advertisement
post-main-image
आर्यवीर सहवाग वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आठ शीर्षक मैच में, 18 वर्षीय आर्यवीर सहवाग ने 143 गेंदों पर 173 रन बनाते हुए विस्फोटक शतक लगाया और दिल्ली टीम की कप्तानी की।
  • आर्यवीर सहवाग ने पिछले तीन मैचों में अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे थे, जो इस मैच में उनका पहला शतक साबित हुआ।
  • आर्यवीर के प्रदर्शन से दिल्ली को तेज शुरुआत मिली और इस प्रयास से वह भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य बनकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेले हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जब बैटिंग करते थे तो फैंस को उम्मीद होती थी कि पहली ही गेंद बाउंड्री पार जाएगी. यही सहवाग का स्टाइल था. अब जब उनके बेटे आर्यवीर सहवाग क्रिकेट के मैदान पर उतरे हैं तो उनसे भी यही उम्मीद की जाती है. सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर अब धीरे-धीरे पिता के रंग में दिखने लगे हैं. वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने विस्फोटक अंदाज में शतक जड़ा है.

Advertisement
आर्यवीर का विस्फोटक शतक

18 साल के आर्यवीर इस टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं. 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में उन्होंने 143 गेंदों में 173 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में आर्यवीर ने 19 चौके और 8 छक्के जड़े. यानी 173 में से 124 रन उन्होंने केवल बाउंड्री से ही बनाए. वह अपने पहले दोहरे शतक से 27 रन दूर रह गए. आर्यवीर पिता सहवाग की तरह ओपनिंग करते हैं. चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में उन्होंने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए अर्नव बग्गा के साथ 98 रन की साझेदारी की. वह पारी के 46वें ओवर में आउट हुए. 

आर्यवीर की पारी के दम पर दिल्ली ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 289 रन बनाए. दिल्ली के लिए आर्यवीर और बग्गा की सलामी जोड़ी को छोड़कर कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए श्रीहन आहूजा दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वह 3 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद विकेटकीपर अभिराज गगन ने 18 रन और उदय चावला ने 7 रन बनाए. यथार्थ सिंह चौहान अपना खाता भी नहीं खोल सके. निचले क्रम में शांतनु यादव ने 39 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को खिलाना है तो ओपनिंग में ही खिलाएं: अभिषेक नायर 

टूर्नामेंट में आर्यवीर का प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट में आर्यवीर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पारी से पहले टूर्नामेंट के पिछले तीन मुकाबलों में उन्होंने 54, 46 और 32 रन बनाए थे. आर्यवीर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे थे. चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने शतक लगाकर यह कमी भी पूरी कर दी. आर्यवीर ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए अंडर-19 डेब्यू किया था. उन्हें ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए चुना गया था. आर्यवीर ने तीन पारियों में 109 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 103.81 रहा था. आर्यवीर इस सीरीज में अकेले स्टार किड नहीं थे. दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी टीम में शामिल किया गया था.

वीडियो: स्मृति मंधाना का कप्तानी डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ संभालेंगी टीम की कमान

Advertisement

Advertisement