The Lallantop

पार्थिव पटेल ने नहीं दिया आवेदन, प्रज्ञान ओझा का चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय

अजीत अगरकर वेस्ट जोन के सिलेक्टर थे. उनके जाने के बाद यह जगह खाली हो गई. पार्थिव पटेल को इस पद का दावेदार माना जा रहा था. लेकिन पटेल ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है.

Advertisement
post-main-image
पार्थिव पेटल (बाएं) और प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर की रेस में शामिल थे. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजीत अगरकर ने चीफ सिलेक्टर पद से इस्तीफा दिया है और प्रज्ञान ओझा के इस पद पर आसीन होने की संभावना बढ़ गई है।
  • अजीत अगरकर के इस्तीफे के बाद पार्थिव पटेल के आवेदन नहीं देने से वेस्ट जोन के सिलेक्टर पद पर रिक्तता आई और नए उम्मीदवारों की चर्चा हुई।
  • प्रज्ञान ओझा के इंटरिम सिलेक्टर के तौर पर काम करने और पार्थिव के बाहर होने के कारण उनका अध्यक्ष बनने का रास्ता स्पष्ट हो गया है।

अजीत अगरकर ने जब से चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया है, तब से एक ही सवाल उठ रहा है. उनकी जगह कौन लेगा? कई लोगों के नाम सामने आए. इसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा के नाम शामिल थे. पार्थिव पटेल अब इस रेस से बाहर नजर आ रहे हैं. अब ओझा का चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय माना जा रहा है.

Advertisement
पटेल ने आवेदन नहीं दिया

दरअसल अजीत अगरकर वेस्ट जोन के सिलेक्टर थे. उनके जाने के बाद यह जगह खाली हो गई. पार्थिव पटेल को इस पद का दावेदार माना जा रहा था. न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पटेल ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है. 14 अक्तूबर को आवेदन की आखिरी तारीख थी. BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा,

मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाएगा या नहीं, लेकिन 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक पार्थिव ने आवेदन नहीं किया था. अगर समय सीमा बढ़ाई जाती है या वह अपना फैसला बदलते हैं, तो स्थिति बदल सकती है.

Advertisement
ओझा हैं सबसे बड़े दावेदार

वहीं प्रज्ञान ओझा के लिए कार्यकाल के बचे हुए समय तक अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है. ओझा पहले से ही सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं. वह साउथ जोन का प्रतिनिधित्व करते हैं. पटेल के हट जाने से अब ओझा के अपने कार्यकाल के बचे समय तक, अध्यक्ष बने रहने की संभावना है. मौजूदा सिलेक्टर्स में ओझा ने सबसे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं. ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत हुई है. वह इस समय अंतरिम सिलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2027 का पहला ट्रेड, ₹10 करोड़ के टी नटराजन ₹5 करोड़ में SRH में वापस गए

वेस्ट जोन के सिलेक्टर की बात करें तो पार्थिव के हटने के बाद अब रमेश पवार के नाम की चर्चा है. पवार फिलहाल जूनियर पुरुष सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष हैं. उनके अलावा भारत के पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे का नाम भी चर्चा में है. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक पार्थिव फिलहाल सिलेक्टर नहीं बनना चाहते हैं. वह गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं. कॉमेंट्री से भी जुड़े हैं. वह इसे ही जारी रखना चाहते हैं.

अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट चार अक्टूबर को खत्म हो गया था. पहले ऐसी खबरें थीं कि उनको अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कहा गया अगरकर ने ही एक्सटेंशन लेने से इनकार कर दिया.

वीडियो: संजू सैमसन 13 पारियों में 7 बार फ्लॉप, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Advertisement