The Lallantop

संजू होंगे बाहर, वैभव को अंतिम T20I में मिल सकता है मौका!

Ind vs Afg T20I Series : टीम इंडिया के ओपनर Vaibhav Sooryavanshi को अफगानिस्तान के ख‍िलाफ अंतिम T20I में मौका मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट अंतिम मुकाबले के लिए बेंच स्ट्रेंथ टेस्ट कर सकता है. ऐसे में Sanju Samson को बाहर बैठना पड़ सकता है.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी को अंतिम T20I में टीम में जगह मिल सकती है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही 3 मैचों की T20I सीरीज के अंतिम मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर विचार किया है, जो 17 सितंबर को खेला जाएगा।
  • अफगानिस्तान के खिलाफ 2-0 से सीरीज अपने नाम कर लेने के कारण टीम मैनेजमेंट अंतिम मैच में बेंच स्ट्रेंथ टेस्ट करना चाहता है।
  • अंतिम मुकाबले में नए खिलाड़ियों को मौका मिलने से टीम की रणनीति और भविष्य के चयन पर असर पड़ सकता है, जिससे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन का मौका पाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी को अंतिम T20I में मौका मिल सकता है. अफगानिस्तान के ख‍िलाफ चल रही 3 मैचों की T20I सीरीज का आख‍िरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम मैनेजमेंट बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करने की कोश‍िश करेगा. इस बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी दूसरे T20I के बाद बात की थी. यानी बहुत संभावना है कि संजू सैमसन को इस अहम मुकाबले से पहले ड्रॉप कर दिया जाए.

Advertisement
श्रेयस ने क्या कहा था?

दरअसल, अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ भारत ने सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर ली है. सीरीज का अंतिम मुकाबला डेड रबर है. ऐसे में टीम इंडिया के पास बेंच स्ट्रेंथ को परखने का बढ़‍िया मौका है. इसके बारे में जब कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया तो उन्होंने कहा था,

हां, बिल्कुल हम चाहते हैं कि सभी को विकेट पर समय बिताने का मौका मिले. उनकी भी थोड़ी प्रैक्टिस हो जाएगी. बाहर बैठे प्लेयर्स को ख‍िलाने के लिए ये अच्छा मौका है.

Advertisement

इस सीरीज के शुरू होने से पहले वैभव और संजू में किसे मौका देना है? इसे लेकर श्रेयस थोड़े कंफ्यूज्ड थे. उन्होंने कहा था कि जिसे भी मौका मिलेगा हम दूसरे प्लेयर से बात करेंगे और ये भरोसा दिलाएंगे कि उन्हें भी खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. हालांकि, शुरुआती दोनों मैच में संजू को ही मौका मिला.

संजू की जगह पर कोई खतरा नहीं

संजू के लिए सीरीज का पहला मैच अच्छा नहीं रहा था. वो 8 गेंदों में महज 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन, दूसरे मैच में तेजतर्रार पचासा ठोककर उन्होंने अपने क्रिटिक्स की बोलती बंद करा दी है. 15 सितंबर को हुए मैच में उन्होंने महज 22 गेंदों में 57 रन ठोक दिए थे. ऐसे में उनकी जगह को लेकर कोई डाउट नहीं होगा. लेकिन, कप्तान श्रेयस और कोच गौतम गंभीर अंतिम मुकाबले के लिए ओपनिंग में वैभव को मौका जरूर देना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें : पंत सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर रह गए! T20I के बाद अब ODI करियर भी खत्म? 

Advertisement

दरअसल, इससे पहले जिंबाब्वे में हुई तीन मैचों की सीरीज में वैभव टॉप फॉर्म में नज़र आए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. लेकिन, अफगानिस्तान के ख‍िलाफ अब तक उन्हें मौका नहीं मिला है. उस सीरीज में संजू को रेस्ट दिया गया था. संजू ने भी इसी साल हुए T20 वर्ल्ड कप में अहम रोल निभाया था. वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे. यही कारण है कि उन्हें कोच और कप्तान का पूरा बैकअप है.

संजू ने आलोचकों को दिया जवाब

संजू ने क्रिटिक्स को लेकर कहा कि वो इन बातों पर ध्यान नहीं देते. उनके मुताबिक, टीम में ये सब बातें नहीं होती हैं. टीम में इंडिविजुअल्स बाद में आते हैं. सबसे पहली प्रायॉरिटी यही होती है कि टीम जीते. उसके बाद ही इंडिविजुअल सेलेक्शन पर ध्यान जाता है. वैसे भी उन्हें इन सबकी अब आदत पड़ गई है.

निश्चित तौर पर संजू ने दूसरे T20I में शानदार बैटिंग की. वैभव के लिए अंतिम मुकाबला बड़ा मौका हो सकता है. सूर्यवंशी के अलावा, इस मुकाबले में यश ठाकुर और वॉश‍िंगटन सुंदर को भी मौका मिल सकता है. 

वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड

Advertisement