19 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है. भारत के 500 से ज्यादा एथलीट इन खेलों में हिस्सा लेने वाले हैं. कई खिलाड़ी जापान के लिए रवाना हो चुके हैं. भारतीय खेल मंत्रालय को उम्मीद है कि इस बार भारत पिछले प्रदर्शन से बेहतर करेगा. साथ ही मंत्रालय ने बताया कि एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों पर कितना पैसा खर्च किया गया है. खर्चे का ब्योरा देते हुए यह भी बताया कि यह पैसा किन-किन चीजों पर खर्च हुआ है.
एशियन गेम्स में गए एथलीट्स पर सरकार ने खर्च कितना किया? हिसाब सामने आया
TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के सीईओ एनएस जोहल ने बताया कि एशियन गेम्स के लिए अलग रणनीति बनाई गई थी. इसके लिए टॉप्स से इतर TAGG (टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप) बनाया गया. इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिनसे एशियन गेम्स में मेडल की उम्मीद है.

TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के सीईओ एनएस जोहल ने बताया कि एशियन गेम्स के लिए अलग रणनीति बनाई गई थी. इसके लिए टॉप्स से इतर TAGG (टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप) बनाया गया. इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिनसे एशियन गेम्स में मेडल की उम्मीद है.
एशियन गेम्स की तैयारी पर खर्च हुआ कितना पैसाइस ग्रुप के खिलाड़ियों पर मंत्रालय ने काफी पैसा खर्च किया है. एनुअल कॉम्पिटिशन और ट्रेनिंग कैलेंडर के तहत एशियन गेम्स पर कुल मिलाकर 702.89 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसके अलावा TOPS स्कीम के खाते से 97.84 करोड़ रुपये भी तैयारी के लिए दिए हैं.
इसमें सबसे ज्यादा 251.4 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने पर खर्च हुए. इसमें खिलाड़ियों के विदेशी कैंप्स, प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर आया खर्च शामिल है. वहीं डोमेस्टिक ट्रेनिंग पर 118.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
310 खिलाड़ी करेंगे डेब्यूजोहल ने बताया कि इस साल उन्होंने TAGG को लेकर नौ बैठकें कीं. कई फेडरेशन्स में प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद खिलाड़ियों को बेस्ट माहौल देने की कोशिश की गई. उन्होंने इस बार एशियन गेम्स दल को लेकर भी बात की. कहा कि इस बार 310 ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि पहली बार एशियाड में हिस्सा लेंगे. इसमें से 65 खिलाड़ी खेलो इंडिया स्कीम से आए हैं.
इस बार टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों से मेडल जीतने की उम्मीदें हैं. इनमें टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास, बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और हाल में जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली 18 साल की स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- इमरान खान के सपोर्ट में उतरे 7 पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, विदेश मंत्री से दखल की मांग
एशियन गेम्स में भारत का 501 खिलाड़ियों का दल उतारेगा. इसमें 267 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी हैं. इनके साथ 265 सहयोगी स्टाफ भी होगा. आपको बता दें कि भारत ने 2023 में हांगझू में हुए एशियन गेम्स में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया था. भारतीय दल ने तब 106 मेडल जीते थे. इनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
वीडियो: अफगानिस्तान में तालिबान ने रोका? सोलो ट्रैवलर अरुणिमा का दावा













