जम्मू-कश्मीर के उधमपुर (Udhampur) जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. 16 और 17 सितंबर की दरमियानी रात सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है. यहां की मजलता तहसील के सोहन इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक बड़ा घेरा और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था. CASO मतलब कॉरडॉन एंड सर्च ऑपरेशन.
उधमपुर में रातभर चलती रहीं गोलियां, सुबह तक 2 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. ये ऑपरेशन भारतीय सेना, राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल पैरा फोर्स का जॉइंट ऑपरेशन था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी सुरक्षाबलों की मदद की थी. शक है कि दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े मीर फरीद की रिपोर्ट के मुताबिक ये भारतीय सेना की 16 कोर यानी वाइट नाइट कोर (White Knight Corps), CRPF और स्पेशल पैरा फोर्स का जॉइंट ऑपरेशन था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी सुरक्षाबलों की मदद की थी. रातभर मुठभेड़ हुई. बताया गया कि फिर अगली सुबह यानी 17 सितंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दो लाशें मिलीं. अब उनकी पहचान की जा रही है. सुरक्षाबलों को इलाके से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए.
जानकारी के मुताबिक, शक है कि ये दोनों आतंकी हैं और कश्मीर टाइगर संगठन के सदस्य हैं. कश्मीर टाइगर पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-mohammad) आतंकी संगठन का प्रॉक्सी गुट है. ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी व निगरानी रखी जा रही है. बताया गया कि अब सुरक्षाबल जंगलों में आतंकियों के मूवमेंट को ट्रेस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: उधमपुर में ऑपरेशन ‘किया’, जैश के 2 आतंकी एनकाउंटर में ढेर, बसंतगढ़ की गुफा में छिपे थे दहशतगर्द
लश्कर का कमांडर भी पकड़ा गयाउधमपुर में हुई मुठभेड़ से पहले 5 सितंबर को कश्मीर के बडगाम ज़िले में भी पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. यासिर नाम का ये आतंकवादी LeT के बड़े सुलेमान मूसा गुट का हिस्सा था. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, वह करीब एक साल पहले इस गुट से अलग हो गया था और तब से अलग-थलग रहकर काम कर रहा था. अब सुरक्षा एजेंसी यासिर की मौत से पहले के मूवमेंट को ट्रेस कर रही है.
इससे पहले 4 फरवरी को भी इंडियन आर्मी की काउंटर इनसर्जेंसी फोर्स-डेल्टा (CIF Delta), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के क्यूआरटी ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था. इस कार्रवाई को ऑपरेशन 'किया' (Operation Kiya) नाम दिया गया था.
वीडियो: उधमपुर में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों का JeM से है कनेक्शन?










