पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम डोमेस्टिक रेड बॉल क्रिकेट में खेलेंगे. हालिया इंग्लैंड टूर पर टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन शर्मनाक रहा. डोमेस्टिक क्रिकेट में उनकी वापसी इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के बाद हो रही है. टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से वाइट वॉश किया था. बाबर 7 साल बाद डोमेस्टिक रेड बॉल क्रिकेट में खेलेंगे. माना जा रहा है कि खराब फॉर्म के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है.
खराब फॉर्म या PCB के एक्शन से घबराए? 7 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे बाबर आजम
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान Babar Azam डोमेस्टिक क्रिकेट में कमबैक करने जा रहे हैं. वह 7 साल बाद डोमेस्टिक रेड बॉल क्रिकेट में खेलेंगे. माना जा रहा है कि इंग्लैंड टूर पर टेस्ट सीरीज में बाबर आजम फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी का फैसला किया है.

टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम की बैटिंग को लेकर बीते साल से सवाल उठ रहे हैं. बीते तीन सालों में टेस्ट में उनके एवरेज की बात करें, तो काफी साधारण रहा है. साल 2023 में बाबर का टेस्ट एवरेज 22 था. साल 2024 में उनका टेस्ट औसत गिरकर 20 रह गया. जबकि, 2025 में बाबर का टेस्ट औसत 31 का रहा. इसके अलावा बाबर बीते चार साल से टेस्ट में सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं.
टेस्ट क्रिकेट में बाबर काफी समय से कंसिस्टेंट नहीं रहे. खराब फॉर्म का डर उन्हें भी सता रहा है. इंग्लैंड टूर पर बाबर न तो कप्तानी में कुछ कर पाए और न हीं बैटिंग में. पाकिस्तान में कब कप्तान बदल दिया जाए, कब किसकी टीम से छुट्टी कर दी जाए ये सब अनिश्चित है. इसका एगजाम्पल इंग्लैंड टूर पर भी देखने को मिला.
लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद, PCB ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीच सीरीज से 7 प्लेयर्स को पाकिस्तान भेज दिया था. इसके अलावा टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्ठी कर दी.
7 साल बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसीबाबर आजम काफी समय से टेस्ट फॉर्मेट में स्ट्रगल कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्होंने डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला. वह आखिरी बार 2019 में फर्स्ट क्लास के तहत कायद-ए-आजम ट्रॉफी में खेले थे. तब बाबर ने सेंट्रल पंजाब की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को खिताब जिताया था. 30 दिसंबर 2019 को हुए फाइनल में सेंट्रल पंजाब ने नॉर्दन को एक पारी और 16 रनों से हराया था.
अब, करीब सात साल बाद बाबर आजम डोमेस्टिक रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं. वह करंट समय में खेली जा रही प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 में खेलेंगे. बाबर ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) की टीम का हिस्सा होंगे.
ये भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम लीक कांड में फंसे रिजवान और इमाम उल हक? जांच PAK की सरकारी एजेंसी के हाथ
ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की स्पोर्ट्स हेड फराह बतूल ने बाबर के खेलने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बाबर 16 सितंबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटेंगे. इसके बाद वह OGDCL की टीम से जुड़ेंगे.
फराह बतूल ने 'द डॉन' से बात करते हुए कहा,
बाबर आजम 16 सितंबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटेंगे. इसके बाद अगले दिन OGDCL का स्क्वॉड जॉइन करेंगे. उनकी किट का ऑर्डर दे दिया गया है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बाबर तुरंत टीम से नहीं जुड़ सकते हैं. OGDCL की टीम अभी इस्लामाबाद में प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान टेलीविजन के खिलाफ खेल रही है. इसके बाद टीम 18 सितंबर से पेशावर में किग्समेन एकेडमी के खिलाफ खेलेगी. फिर, 24 सितंबर से उसे खान रिसर्च लेबोरेटरीज (KRL) के खिलाफ मैच खेलना है.
फराह बतूल के मुताबिक,
बाबर पाकिस्तान आने के बाद खुद फैसला करेंगे कि वह दूसरे मैच में खेलेंगे या तीसरे मैच से.
‘द डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने बाबर आजम को OGDCL के लिए गेस्ट प्लेयर के तौर पर खेलने का प्रपोजल दिया था.
बाबर की वापसी PCB की नई पहल के बीच हो रही है. PCB चाहता है कि पाकिस्तान के एक्सपीरिएंस्ड इंटरनेशनल प्लेयर डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलें. पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कैप्टन भी इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं. ODI कैप्टन शाहीन शाह अफरीदी KRL की ओर से खेल रहे हैं. जबकि, T20 कैप्टन सलमान अली आगा किंग्समेन एकेडमी की टीम का हिस्सा हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?









