भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी हद तक पहले मैच का रीप्ले नजर आया. टीम इंडिया ने बेहद आसानी से सात विकेट से मैच जीत लिया. इस मुकाबले में नितीश कुमार रेड्डी और भारतीय ओपनर्स ने काफी इंप्रेस किया. एशियन गेम्स से पहले यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है.
नितीश रेड्डी के बॉलिंग स्पेल से गंभीर को मिलेगी राहत, भारत को जिताया दूसरा टी20
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में सात विकेट से हराया. इसके साथ ही इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. नितीश कुमार रेड्डी की शानदार परफॉर्मेंस और एशियन गेम्स से पहले यह जीत भारत के लिए काफी अहम है.

श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीता और अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. टीम को पहली सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई. उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया.
अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. टीम के लिए सबसे ज्यादा 37 रन इब्राहिम जादरान ने बनाए. वह नितीश रेड्डी का शिकार बने. इस भारतीय ऑलराउंडर ने फिर गुलबद्दीन नायब और आखिर में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले राशिद खान को आउट किया. अपने तीन ओवर के स्पैल में रेड्डी ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए.
नितीश रेड्डी का ताजा प्रदर्शन कोच गौतम गंभीर के लिए अच्छी खबर है. रेड्डी काफी समय से चोटिल थे, और बेंगलुरु में रिहैब कर रहे थे. इस सीरीज के लिए भी उन्हें सबजेक्ट टू फिटनेस के लिहाज से शामिल किया था. टीम से जुड़ने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट देना पड़ा था. लेकिन अब एशियन गेम्स से पहले रेड्डी ने न सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि फॉर्म भी साबित कर दी है.
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में गए एथलीट्स पर सरकार ने खर्च कितना किया? हिसाब सामने आया
भारतीय ओपनर्स ने दी राहतनितीश कुमार रेड्डी ही नहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भी अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को राहत दी है. पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धुआंधार पारी खेली थी. दूसरे टी20 में भी उन्होंने 19 गेंदों में 39 रन बनाए. वहीं संजू सैमसन ने भी अर्धशतक जमाया था.
संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन बनाए. इस पारी में चार छक्के और सात चौके लगाए. दोनों ओपनर्स ने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. संजू और अभिषेक दोनों ही पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं थे. इन दोनों के अलावा ईशान किशन ने भी नाबाद 38 रन बनाए. भारत ने महज 14.5 ओवर में 160 रन का स्कोर चेज कर लिया.
वीडियो: फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक का अपहरण कर पीटा











