The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी जल्द इंडियन टीम की जर्सी में दिखेंगे, BCCI ने दिया बड़ा मौका!

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बड़ा दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी को IPL में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है, जो श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई-सीरीज में खेलेंगे।
  • वैभव सूर्यवंशी के इंडिया ए में चयन के पीछे उनके आईपीएल 2026 में 11 मैचों में 440 रन बनाने सहित शानदार प्रदर्शन का कारण है।
  • ट्राई-सीरीज के बाद इंडिया ए टीम श्रीलंका ए के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में होगी।

IPL में दो साल से धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आखिरकार इंडिया सेटअप में मौका मिल गया है. श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ट्राईसीरीज के लिए वैभव को इंडिया ए में चुना गया है. 15 साल के इस खिलाड़ी को पहली बार इंडिया ए का बुलावा आया है. वैभव अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं, लेकिन सीनियर सेक्शन में उनकी एंट्री पहली बार हुई है. वैभव यहां तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वैभव सूर्यवंशी को आया बुलावा

BCCI ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें वैभव सूर्यवंशी के IPL कप्तान कियान पराग भी शामिल हैं. वहीं, अंशुल कंबोज को भी इस टीम में मौका दिया गया है. पंजाब किंग्स के ओपनर्स प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या का भी इसमें चयन हुआ है. प्रभसिमरन के अलावा टीम के दूसरे विकेटकीपर कुमार कुशाग्र होंगे.

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडिया ए टीम का हिस्सा बनाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'अब कौन सा इंडिया खेलना है...', कोहली का मनीष पांडेय के साथ बातचीत का वीडियो वायरल 

टीम में इन खिलाड़‍ियों को भी मिला मौका

ऑलराउंडर ऑप्शन में निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे शामिल हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज युधवीर सिंह भी टीम का हिस्सा हैं. युधवीर 2025-26 के सफल रणजी ट्रॉफी अभियान में जम्मू-कश्मीर के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 21 विकेट लिए थे. इससे पहले, 50 ओवरों की विजय हज़ारे ट्रॉफी में उन्होंने 30.66 के औसत से नौ विकेट चटकाए थे.

इंडिया 'ए' 9 जून को होने वाले ट्राई-सीरीज़ के पहले मैच में श्रीलंका 'ए' का सामना करेगी. इस सीरीज़ का फ़ाइनल 21 जून को खेला जाएगा. ट्राई-सीरीज़ के बाद, इंडिया 'ए' श्रीलंका 'ए' के ​​खि‍लाफ दो 'रेड-बॉल' (फर्स्ट क्लास) मैच भी खेलेगी. इन प्रथम श्रेणी मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

Advertisement
इंडिया ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उप-कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, युद्धवीर सिंह.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement