The Lallantop

आप भी कुछ 'Maxxing कर रहे'? Word of the year का मतलब जान लीजिए

Dictionary.com के मुताबिक, अगस्त 2026 में इंटरनेट पर ‘मैक्सिंग’ शब्द का इस्तेमाल 2025 के मुकाबले करीब 19 गुना ज्यादा हुआ.

Advertisement
post-main-image
वर्ड ऑफ द ईयर. फोटो- Dictionary.com

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डिक्शनरी.कॉम ने 'मैक्सिंग' शब्द को 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है, जो किसी भी काम को अधिकतम स्तर तक बेहतर बनाने की कोशिश को दर्शाता है।
  • इंटरनेट और गेमिंग की दुनिया से निकला 'मैक्सिंग' शब्द धीरे-धीरे सोशल मीडिया की मदद से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लोकप्रिय हुआ है।
  • सोशल मीडिया पर मैक्सिंग से जुड़ी खोजों में 2025 के मुकाबले 2026 में लगभग 19 गुना वृद्धि हुई, जिससे यह जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण ट्रेंड बन गया है।

सोशल मीडिया पर उंगलियां सरकाते हुए Looksmaxxing, Sleepmaxxing और Proteinmaxxing जैसे हैशटैग्स/कैप्शन आपकी नजर से जरूर गुजरते होंगे. लाइफस्टाइल से जुड़ी हर दूसरी खबर में भी ‘मैक्सिंग’ का जिक्र है. कोई अपनी खूबसूरती निखारने में लगा है, कोई अच्छी नींद लेने के तरीके खोज रहा है, तो कोई अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने में जुटा है. यहां तक कि आराम करने और AI का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए भी अलग-अलग शब्द आ गए हैं. इन सबके बीच एक शब्द कॉमन है, जो इन दिनों चर्चा में है- Maxxing. और Dictionary.com ने इसे 2026 का ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ चुना है.

Advertisement
ये मैक्सिंग है क्या?

मैक्सिंग का मतलब है किसी भी काम को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश करना. यानी अपनी जिंदगी के किसी एक हिस्से को सुधारने के लिए पूरी ताकत लगा देना. उदाहरण से समझिए. जैसे आप आप अपनी स्किन और लुक्स को बेहतर बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, तो इसे Looksmaxxing कहा जा सकता है. अगर आप अपनी स्लीप साइकल सुधारने के लिए सोने-जागने के समय को बेहतर बना रहे हैं तो ये Sleepmaxxing है. और अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं, तो ये Proteinmaxxing कहा जाएगा.

सीधी बात ये कि किसी भी काम के नाम के साथ ‘मैक्सिंग’ जोड़ दीजिए. इसका मतलब हो जाएगा कि उस काम से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना है या उसमें बेहतर नतीजे हासिल करने की कोशिश हो रही है.

Advertisement
Maxxing
AI Generated
Maxxing वर्ड आया कहां से?

मैक्सिंग शब्द ‘मैक्सिमाइजिंग’ (Maximising) से आया है. इसका मतलब है किसी चीज को उसके अधिकतम स्तर तक ले जाना. या उससे जितना हो सके, उतना बेहतर नतीजा हासिल करना. रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस शब्द की शुरुआत इंटरनेट और गेमिंग की दुनिया से हुई थी. गेम खेलने वाले लोग अपनी खूबियों को बढ़ाने और लिमिटेशंस को कम करने की स्ट्रैटेजी अपनाते थे. इसे ‘मिन-मैक्सिंग’ (Min-maxing) कहते हैं. धीरे-धीरे ये सोच जिंदगी के दूसरे हिस्सों में भी पहुंच गई. और सोशल मीडिया ने इसे ट्रेंड बना दिया. धीरे-धीरे इंटरनेट पर इस शब्द का इस्तेमाल बदलने लगा. लोग अब इसके इस्तेमाल एक एक्स्ट्रा ‘X’ लगाने लगे. यानी Maxing से हो गया ‘Maxxing’.

जिन शब्दों के साथ इसका इस्तेमाल होता है, अब तो इसकी लिस्ट काफी लंबी हो गई है. AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने को Tokenmaxxing कहा जा रहा है, जबकि आराम और सुकून को प्राथमिकता देने के लिए Cozymaxxing शब्द का इस्तेमाल होता है. यानी मैक्सिंग को लगभग किसी भी एक्टिविटी के साथ जोड़ा जा सकता है.

Dictionary.com के मुताबिक, अगस्त 2026 में इंटरनेट पर ‘मैक्सिंग’ शब्द का इस्तेमाल 2025 के मुकाबले करीब 19 गुना ज्यादा हुआ. यानी मैक्सिंग सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि उस दौर की तस्वीर भी है, जहां हम अपनी जिंदगी के लगभग हर हिस्से को बेहतर बनाने में लगे हैं. Dictionary.com के मुताबिक, ‘मैक्सिंग’ को साल का शब्द चुनने के लिए सर्च डेटा, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और न्यूज कवरेज की स्टडी की गई. इसके साथ ये भी देखा गया कि यह शब्द मौजूदा कल्चर में कितना अहम हो गया है.

Advertisement
MAP
Source: Dictionary.com
लोगों का इस ट्रेंड पर झुकाव क्यों बढ़ा?

इस साल ‘मैक्सिंग’ और इससे जुड़े दूसरे शब्दों को इंटरनेट पर खोजने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. इसकी एक वजह सोशल मीडिया भी है. यहां हर दिन कोई न कोई बेहतर त्वचा, फिट शरीर, अच्छी डाइट, अच्छी नींद या ज्यादा प्रोडक्टिव बनने का तरीका बता रहा होता है. ऐसे में मैक्सिंग एक ऐसा शब्द बन गया है, जो इन तमाम कोशिशों को एक ही शब्द के दायरे के अंदर ला देता है. जैसे ये कहने के बजाय कि आप अच्छी नींद लेने या सोच-समझकर खाने की कोशिश कर रहे हैं, आप कह सकते हैं कि आप ‘स्लीपमैक्सिंग’ या ‘प्रोटीनमैक्सिंग’ कर रहे हैं.

वीडियो: ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2023 बनने की होड़ में शामिल इन पॉपुलर 8 शब्दों का मतलब जानते हैं?

Advertisement