The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • virat kohli banter with manish pandey not playing for india ipl 2026 rcb

'अब कौन सा इंडिया खेलना है...', कोहली का मनीष पांडेय के साथ बातचीत का वीडियो वायरल

विराट कोहली टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाने के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था.

Advertisement
pic
14 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:48 PM IST)
ipl 2026, virat kohli , rcb
विराट कोहली ने KKR के खिलाफ लगाई सेंचुरी. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli) इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. जब-जब कोई उनकी काबिलियत पर सवाल उठाता है, वह अपने बल्ले से जवाब देकर मुंह बंद कर देते हैं. पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए कोहली ने 13 मई को महज 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की पारी खेली. इस दौरान कोहली खेल का मजा लेते हुए नजर आए. बड़े स्कोर को चेज करते हुए भी कोहली दबाव में दिखे. इस दौरान कोहली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मनीष पांडेय के साथ हंसी-मजाक रते हुए दिखाई दिए. लेकिन, इसी समय एक बड़ी बात भी कह दी.

कोहली का मजेदार वीडियो वायरल

13 मई को केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जा रहा था. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का स्कोर बनाया. चेज करते हुए RCB अच्छी लय में दिख रही थी. विराट कोहली स्ट्राइक पर थे. उनके पीछे मनीष पांडेय नज़र आ रहे थे. पांडेय ने कोहली को कुछ कहा. उनकी बात को सुनकर कोहली ने कहा,

हां, अभी मारूंगा देख.

इसके बाद कोहली ने कुछ शॉट दिखाए. कोहली यही नहीं रुके. उन्होंने कहा,

अब इंडिया थोड़ी खेलना है, अब तो हर शॉट लगेगा.

कोहली इसी बात की ओर इशारा कर रहे थे कि अब टी20 टीम में उनका नाम नहीं आ सकता है. ऐसे में वह IPL में कुछ साबित करने की जगह केवल उसे एंजॉय कर रहे हैं. कोहली ने 12 मैचों में 484 रन बनाए हैं.

कोहली ने छोड़ा टी20 फॉर्मेट

आपको बता दें कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाने के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. वहीं, अगले ही साल उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया. इंटरनेशल क्रिकेट में कोहली अब केवल वनडे ही खेलते हैं. कोहली घरेलू क्रिकेट में भी टी20 फॉर्मेट नहीं खेलते. इसी वजह से केवल IPL ही वह जगह हैं, जहां कोहली टी20 में नजर आते हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 का बेस्ट कैच! कोहली, डेविड का रिएक्शन देखने लायक है

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में कोहली किस शानदार फॉर्म में थे, इस बात का अंदाजा इससे लगा लीजिए कि कप्तान रहाणे और कोच अभिषेक नायर ने माना कि विराट कोहली का कैच टपकाना उनकी टीम पर भारी पड़ा. कोहली ने नाबाद शतक जमाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से जीत दिलाई. कोहली को कार्तिक त्यागी की गेंद पर रोवमन पाॅवेल ने जीवनदान दिया. तब वह 21 रन के स्कोर पर ही थे. कोहली ने 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाए. जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली और देवदत्त पडिक्कल (39) ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की.

वीडियो: PCB फिर लेगी यू-टर्न, शान मसूद की जगह लेंगे बाबर आज़म

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()