The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सचिन का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं. सेमीफाइनल में टीम का सामना मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन से था. इस मैच में वैभव सूर्य़वंशी ने अर्धशतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्य़वंशी ने दिलीप ट्रॉफी में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 15 साल 157 दिन की उम्र में 42 गेंदों में अर्धशतक बनाकर 57 साल पुराना सबसे युवा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • वैभव का यह रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास में पुराने खिलाड़ियों लक्ष्मण सिंह और पीयूष चावला द्वारा बनाए गए सबसे युवा अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने की वजह से संभव हुआ।
  • वैभव ने कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने पर स्टैंड इन कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली और टीमों की पहली पारी समान रहने के बाद मैच में बराबरी बनी।

वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं, कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. 15 साल की उम्र में वैभव बल्ले से जो कमाल कर रहे हैं, वह कई बड़े खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं. इस बार उन्होंने दलीप ट्रॉफी में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली है. वह इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

Advertisement
वैभव के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं. सेमीफाइनल में टीम का सामना मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन से था. बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की, वह भी सारांश जैन की गेंद पर. सारांश ने हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. वैभव 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने के साथ ही दलीप ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.

वैभव ने इसके साथ ही 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह थे. उन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. वहीं, पीयूष चावला ने 16 साल 307 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था.

Advertisement
टूट जाता वैभव का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी के पास शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका था, लेकिन वह चूक गए. वैभव 81 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए. अगर वह 8 रन और बना लेते तो 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देते. सचिन तेंदुलकर दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 1990-91 के सीजन में शतक लगाया था. उस समय उनकी उम्र 17 साल 262 दिन थी.

अगर सूर्यवंशी शतक लगाते तो वह एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे. वह भारत में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन जाते. यह रिकॉर्ड फिलहाल पंजाब के ध्रुव पंडोव के नाम है. उन्होंने 1988-89 के सीजन में 14 साल 293 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी में शतक लगाया था.

यह भी पढ़ें- US ओपन के पहले राउंड से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, तुरंत कर दी रिटायरमेंट की बात! 

Advertisement
वैभव ने की कप्तानी

आपको बता दें कि यह सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक है. बिहार के इस खिलाड़ी ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में तहलका मचाया हुआ है, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में अभी उन्हें खुद को साबित करना है. दलीप ट्रॉफी में वह ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करने के साथ-साथ टीम के उप-कप्तान भी हैं. हालांकि, मैच के तीसरे दिन कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव ने स्टैंड इन कप्तान के तौर पर टीम की कमान भी संभाली.

मैच की बात करें तो ईस्ट जोन ने मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन को 266 रन पर ऑलआउट कर दिया था. इसके जवाब में ईस्ट जोन की टीम भी 266 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा और किसी भी टीम को लीड नहीं मिली.

वीडियो: ईशान किशन की वजह से दूसरे ही मैच में कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी

Advertisement