The Lallantop

बुमराह नहीं, सिराज का खौफ! साउदी का टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा दावा

Ind vs NZ Series : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व कीवी तेज गेंदबाज Tim Southee ने बड़ा बयान दिया है. साउदी के मुताबिक, न्यूजीलैंड की पिचों पर Jasprit Bumrah के मुकाबले Md. Siraj ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं. साउदी ने सिराज की बॉलिंग स्टाइल और एनर्जी की जमकर तारीफ की है.

Advertisement
post-main-image
टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के कंडिशंस में मो. सिराज को ज्यादा खतरनाक बताया. (Courtesy : AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप 2 में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए सभी मैच जीतने हैं, जिसमें 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच शामिल हैं।
  • पिछले फरवरी 2020 के न्यूजीलैंड दौरे में टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे अब वापसी के लिए दबाव बढ़ गया है।
  • पूर्व कीवी पेसर टिम साउदी के अनुसार, अगर मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड की पिचों पर अपनी लेंथ नियंत्रित कर ली तो वे कीवी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप साइकिल में 5वें नंबर पर है. टॉप 2 में जगह बनाने के लिए अब उन्हें अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे. इस क्रम में सबसे पहले टीम इंडिया के सामने कीवी चुनौती है. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

Advertisement

इस सीरीज को लेकर पूर्व कीवी पेसर टिम साउदी ने एक बड़ा प्रीडिक्शन कर दिया है. साउदी का मानना है कि न्यूजीलैंड की पिचों पर यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह सबसे सफल बॉलर नहीं होंगे. उन्होंने जिनका नाम लिया है, वो पिछले कुछ समय से स्ट्रगल कर रहे हैं. नाम तो आप समझ गए होंगे- मोहम्मद सिराज.

आंकड़े क्या कहते हैं?

साउदी के मुताबिक, बुमराह न्यूजीलैंड के लिए कभी बड़ा थ्रेट साबित नहीं हुए हैं. उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने बुमराह का बखूबी सामना किया है. आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं. बुमराह ने कीवी टीम के खिलाफ कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं.

Advertisement

इनमें उन्होंने सिर्फ नौ विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 92.8 का रहा है. ये उनके करियर स्ट्राइक रेट (42.80) से कहीं ज्यादा है. यही नहीं, बुमराह जिन 5 टेस्ट मैचों में कीवी टीम के खिलाफ खेले हैं. उन सबमें भारत को हार झेलनी पड़ी है.

साउदी ने क्या कहा?

साउदी ने इंडिया टुडे से वर्चुअल बातचीत में कहा,

न्यूजीलैंड ने टेस्ट में बुमराह को बहुत अच्छे से खेला है. मेरी जानकारी में बुमराह कभी ऐसी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे, जिसने न्यूजीलैंड को हराया हो.

Advertisement

हालांकि, साउदी ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की. उनका मानना है कि अगर सिराज ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अपनी सटीक लेंथ पकड़ ली. वो कीवी बैटर्स का जीना मुहाल कर सकते हैं. 2020-21 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर डेब्यू करने वाले सिराज अब तक 48 मैचों में 144 विकेट ले चुके हैं. 

ये भी पढ़ें : गांगुली बनाएंगे दिल्ली को IPL चैंपियन! युवराज के बाद श्रीलंका के धाकड़ पेसर को बनाया बॉलिंग कोच 

सिराज की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए साउदी बोले,

मैं सिराज और उनके बॉलिंग स्टाइल का बहुत बड़ा फैन हूं. वो मैदान पर जो एनर्जी लेकर आते हैं और पूरे दिन जिस तरह दौड़कर बॉलिंग करते हैं... कमाल है! इसमें कोई शक नहीं कि वो न्यूजीलैंड में बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं.

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. इसके बाद, 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट होगा. पिछली बार जब फरवरी 2020 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे पर गई थी, तो उसे 2-0 से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था. वेलिंगटन में 10 विकेट और क्राइस्टचर्च में 7 विकेट से कीवियों ने बाजी मार ली थी. अब भारतीय टीम की नजरें उस हार का हिसाब चुकता करने पर होंगी.

वीडियो: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया से बाहर हुए बुमराह, चोट बनी कारण

Advertisement