जापान के आइची-नगोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार (19 अक्टूबर) को भारत के नाम दो मेडल आ गए हैं. भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल ने 18 अक्टूबर को इन खेलों में विमेंस की 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इस स्पर्धा का सिल्वर मेडल भी भारत के नाम रहा. दो बार की पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. इस इवेंट में भारत की दोनों महिला शूटर ने वन-टू फिनिश किया
Asian Para Games: मोना ने गोल्ड और अवनि ने सिल्वर जीता, फाइनल में रोमांचक जंग
Asian Para Games: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल के लिए भारतीय खिलाड़ियों के बीच रोमांचक जंग हुई. मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. मोना ने गोल्ड और अवनि ने सिल्वर मेडल पर निशाना साधा.

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल के लिए भारतीय खिलाड़ी मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. मोना ने अवनि को सिर्फ 0.4 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस मुकाबले में मोना ने 250 पॉइंट्स हासिल किए. अवनि लेखरा को 249.6 पॉइंट्स के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
इस परफॉर्मेंस के बाद अवनि ने 2028 लॉस एंजेलिस पैरालंपिक में कोटा हासिल कर लिया. जबकि, मोना अग्रवाल पहले ही इन खेलों के लिए कोटा हासिल कर चुकी हैं.
महिलाओं की इस स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में भी मोना अग्रवाल, अवनि लेखरा से आगे रहीं. मोना ने क्वालीफिकेशन राउंड में 629.1 पॉइंट्स हासिल करके पहले नंबर पर फिनिश किया. अवनि क्वालीफिकेशन में 626.4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं.
इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल साउथ कोरिया की युनरी ली के नाम रहा. उन्होंने फाइनल में 227.9 पॉइंट्स स्कोर करके कांस्य पदक जीता. SH1 कैटेगरी उन शूटर्स के लिए होती है. जिनके नीचे के अंगों में दिव्यांगता होती है.
गोल्ड मेडल जीतने वाली मोना पोलियो की शिकारएशियन पैरा गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली मोना अग्रवाल का ताल्लुक राजस्थान के सीकर से है. मोना जब 9 महीने की थीं, तब उन्हें पोलियो हो गया था. दिसंबर 2021 में मोना ने राइफल शूटिंग शुरू की. इससे पहले वह पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग और सिटिंग वॉलीबॉल में हिस्सा ले चुकी थीं. उन्होंने 2019 की राष्ट्रीय सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की कप्तानी की. तब उनकी कैप्टेंसी में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने पहली सीरीज जीती, दूसरे T20I में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
मोना को शूटिंग में तेजी से सक्सेस मिली. उन्होंने 2023 में WSPS वर्ल्ड कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद 2024 में दिल्ली हुए वर्ल्ड कप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
मोना ने पेरिस पैरालंपिक में विमेंस की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. खेलों में विशेष योगदान देने के लिए उन्हें 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.
वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर













