पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल कटा हुआ है. बवाल के घेरे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मो. रिजवान और इमाम उल हक. मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा है. आरोप हैं कि ड्रेसिंग रूम की बातें लीक की गई हैं. जांच चल रही है. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर आई है. रिजवान को मामले में राहत मिल गई है. उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए हरी झंडी दिखा दी गई है. ये परमिशन उन्हें खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने दी है.
रिजवान को मिली बड़ी राहत! सट्टेबाजी विवाद के बीच PCB ने दी खेलने की इजाजत
Mohammad Rizwan Controversy : ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रेसिंग रूम लीक मामले में फंसे Md. Rizwan को PCB से बड़ी राहत मिली है. रिजवान अब प्रेसिडेंट्स कप में SNGPL की कप्तानी करेंगे. जांच के चलते लॉर्ड्स टेस्ट के बाद से उन पर बैन लगा था.

दरअसल, मोहम्मद हफीज SNGPL के डायरेक्टर और हेड कोच हैं. उन्होंने खुद ये बात कन्फर्म की है. हफीज ने बताया कि PCB से एक ईमेल आया है. इसके मुताबिक, रिजवान अब घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स कप में खेलेंगे. 19 अक्टूबर से ये टूर्नामेंट का पांचवां दौर शुरू हो रहा है. रिजवान इसमें SNGPL की कप्तानी करते नजर आएंगे.
दरअसल, रिजवान और इमाम-उल-हक बुरे फंसे थे. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद दोनों को वापस बुला लिया गया था. उन पर बड़े आरोप लगे. ड्रेसिंग-रूम की खुफिया बातें लीक करने का आरोप. साथ ही ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में जांच के आदेश हुए. इसी वजह से उन पर घरेलू क्रिकेट खेलने की रोक लग गई थी. पूछताछ भी लंबी चली.
ये भी पढ़ें : लायन दूसरे टेस्ट से बाहर! साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेबेरहा में धाकड़ पेसर की एंट्री
मामला खत्म होने वाला हैरिजवान नेशनल साइबर क्राइम सेल (NCCA) के सामने दो बार पेश हो चुके हैं. हालांकि, जांच में असल शिकायत क्या है? ये साफ नहीं है. लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान टीम की सुरक्षा में लगे जवानों ने रिजवान और इमाम के फोन जब्त कर लिए थे. ये फोन अब भी फोरेंसिक जांच के लिए NCCA के पास हैं.
इस मामले के बाद से इमाम उल हक छुपे-छुपे घूम रहे हैं. लेकिन रिजवान लगातार अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर को रिजवान की NCCA के साथ लाहौर में आखिरी पूछताछ हुई. उसके बाद से मामला काफी शांत लग रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये जांच जल्दी ही खत्म हो जाएगी.
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं. वो अब तक पाकिस्तानी टीम के लिए 47 टेस्ट, 103 ODI और 106 T20I खेल चुके हैं. लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट के बाद से वो मैदान से दूर थे. अब जाकर उन्हें थोड़ी राहत मिली है.
वीडियो: पाकिस्तान की हार पर PCB चीफ मोहसिन नकवी की बात सुन पाकिस्तानी फैन्स का भड़कना तय है









