The Lallantop

उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलियाई टीनेजर को ओलंपिक चैंपियन ने क्या सलाह दी?

बोल्ट का मानना है कि युवा एथलीट्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती ट्रैक के बाहर की होती है. फेम, पैसे और दूसरी चीजों की वजह से फोकस बिगड़ सकता है. इसलिए सही कोच, परिवार और सपोर्ट सिस्टम बहुत जरूरी है.

Advertisement
post-main-image
गाउत गाउत अब जून में ओस्लो में डायमंड लीग में अपना डेब्यू करेंगे. (फोटो- AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उसैन बोल्ट ने युवा एथलीट गाउत गाउत को सलाह दी है कि वह ऐसे लोगों के साथ रहे जो उनके स्पोर्ट्स फोकस को बनाए रखें।
  • गाउत गाउत ने हाल ही में उसैन बोल्ट का अंडर-20 रिकॉर्ड तोड़ा, जिसके बाद बोल्ट ने उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता बताई।
  • गाउत जून में डायमंड लीग में डेब्यू करेंगे, जहाँ उनका प्रदर्शन भविष्य में उनकी प्रतिस्पर्धा और करियर के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दुनिया के सबसे तेज इंसान उसैन बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया के 18 साल के सुपरस्टार स्प्रिंटर गाउत गाउत को बड़ी सलाह दी है. गाउत ने हाल ही में उसैन बोल्ट के अंडर-20 रिकॉर्ड को तोड़ा था. बोल्ट ने एक इंटरव्यू में कहा कि युवा एथलीट को ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो स्पोर्ट्स में उनका फोकस बनाए रखें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गाउत गाउत दक्षिण सूडान के इमिग्रेंट परिवार से हैं. उन्होंने इस महीने ऑस्ट्रेलियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर रेस में रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 19.67 सेकंड में रेस पूरी की. ये अंडर-20 एथलीट्स द्वारा अब तक की दूसरी सबसे तेज टाइमिंग है. बोल्ट की बेस्ट टाइमिंग 19.93 सेकंड थी. गाउत ने उसी चैंपियनशिप में 100 मीटर में भी 10.21 सेकंड का समय निकाला था.

अब दुनिया भर में गाउत की तुलना उसैन बोल्ट से होने लगी है. लोग उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार मान रहे हैं. 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक्स में उन्हें गोल्ड मेडल जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है. इसी को लेकर उसैन बोल्ट ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा,

Advertisement

“मैं उस उम्र से गुजरा हूं, उस वक्त आपको बहुत सारी चीजें इधर-उधर खींचती हैं. आप ट्रैक एंड फील्ड को भूल जाते हो.”

बोल्ट ने आगे कहा,

“मुझे उम्मीद है कि गाउत के आसपास सही लोग हैं जो उसे गाइड करेंगे और ट्रैक पर फोकस बनाए रखेंगे. बाकी सब चीजें तो हमेशा रहेंगी, लेकिन अगर ट्रैक पर गड़बड़ हो गई तो सब कुछ चला जाएगा.”

Advertisement

बोल्ट का मानना है कि युवा एथलीट्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती ट्रैक के बाहर की होती है. फेम, पैसे और दूसरी चीजों की वजह से फोकस बिगड़ सकता है. इसलिए सही कोच, परिवार और सपोर्ट सिस्टम बहुत जरूरी है.

गाउत गाउत अब जून में ओस्लो में डायमंड लीग में अपना डेब्यू करेंगे. वहां 200 मीटर की दौड़ में ओलंपिक चैंपियन लेट्सिले टेबोगो जैसे एथलीट्स से उनका सामना होगा. ये उनके लिए बड़ा टेस्ट होगा.

उसैन बोल्ट 8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं. उन्होंने 100 मीटर में 9.58 सेकंड और 200 मीटर रेस में 19.19 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया है. ये रिकॉर्ड आज भी कायम है. उन्होंने गाउत को सलाह देते हुए कहा कि हर दिन अच्छा नहीं होता, लेकिन सही टीम के साथ रहकर धैर्य रखना चाहिए.

गाउत की स्पीड देखकर पूरा एथलेटिक्स जगत उत्साहित है. अगर वो फोकस बनाए रखते हैं तो भविष्य में बोल्ट का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है. लेकिन फिलहाल बोल्ट खुद गाउत की तारीफ करते हुए सलाह दे रहे हैं कि वो ट्रैक पर फोकस रखें.

वीडियो: IND vs NZ: 'इतना कूदना आता है तो Olympics में जाओ', Virat Kohli के फैन्स इस कंपनी पर क्यों भड़के?

Advertisement