The Lallantop
Logo

जिस Gen Z ने Balen Shah को PM बनाया, वही अब उनके खिलाफ क्यों? 150 दिन का हिसाब

प्रधानमंत्री बनने के 150 दिन बाद बालेन शाह को उन्हीं युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने उन्हें सत्ता तक पहुंचाने में मदद की. आखिर पांच महीने में ऐसा क्या हुआ कि जेन जी का भरोसा बालेन शाह से कम होने लगा, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहचान एक जेन जी नेता और आम राजनीति से अलग नेता के तौर पर बनी थी. लेकिन प्रधानमंत्री बनने के सिर्फ 150 दिन बाद ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है. जिन युवाओं ने उन्हें सत्ता तक पहुंचाने में मदद की, वही अब उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस रिपोर्ट में जानिए आखिर पांच महीने में बालेन शाह के सामने इतनी मुश्किलें क्यों खड़ी हो गईं. भारत से आने वाले सामान और नेपाल-भारत सीमा विवाद, रवि लामिछाने की भारत यात्रा, संसद और अपनी ही पार्टी से दूरी, वाहन चालक गणेश नेपाली के खुद को आग लगाने के बाद हुए प्रदर्शन और दक्षिणी नेपाल में हिंदू-मुस्लिम झड़पों ने उनकी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. आखिर जेन जी का बालेन शाह से भरोसा क्यों कम हो रहा है और क्या वह हालात बदल पाएंगे? जानिए पूरी कहानी, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कुंभ के बजट का 1% से कम पैसा भी दे देते तो 125 स्कूल बच जाते... SC के जज ने उठाया बड़ा मुद्दा

 

Advertisement

Advertisement