The Lallantop

यशस्वी-असिथा को मैदान पर भिड़ंत भारी पड़ गई, ICC ने दोनों पर ठोका जुर्माना

ICC ने यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के बॉलर असिथा फर्नांडो के खिलाफ एक्शन लिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने दोनों प्लेयर्स पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी और फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे.

Advertisement
post-main-image
यशस्वी जायसवाल मैच के दौरान असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे. (फोटो- AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक-एक डिमेरिट पॉइंट मिला।
  • टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी और असिथा के बीच हुई बहस और असिथा द्वारा यशस्वी को एग्रेसिव सेंडऑफ देने के बाद उनका शारीरिक संपर्क ICC नियम 2.12 का उल्लंघन माना गया।
  • दोनों खिलाड़ियों ने सजा स्वीकार कर ली जिसके कारण औपचारिक सुनवाई नहीं हुई, और यह घटना उन्हें भविष्य में खेल नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी देती है।

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) को आपस में भिड़ना महंगा पड़ गया. ICC ने दोनों प्लेयर्स पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका है. इसके अलावा, दोनों प्लेयर्स को एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है. टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी और फर्नांडो के बीच बहस हो गई थी. यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC  के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. 

Advertisement

यह नियम किसी प्लेयर, प्लेयर सपोर्ट स्टाफ पर्सनल, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति से अनुचित तरीके से शारीरिक संपर्क से सम्बंधित है. इस नियम का उल्लंघन करने कि लिए यशस्वी और असिथा पर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया. दोनों खिलाड़ियों का पिछले 24 महीने में नियम तोड़ने से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं था. इसलिए ज्यादा सजा नहीं दी गई.

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो ने अपनी गलती मान ली है. दोनों खिलाड़ियों ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की दी गई सजा को भी एक्सेप्ट कर लिया. इसलिए इस मामले पर औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. ग्राउंड पर मौजूद अंपायर अहसान रजा और शरफुद्दौला के अलावा तीसरे अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला ने दोनों प्लेयर्स के खिलाफ मैच रेफरी से शिकायत की थी.

Advertisement
क्या था मामला?

टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में थे. वो शानदार बैटिंग कर रह थे. 17वें ओवर में असिथा फर्नांडो बॉल डालने आए. यशस्वी ने असिथा के इस ओवर में 3 चौके लगाए. फिर इसी ओवर में असिथा ने यशस्वी को आउट कर दिया. गेंद जैसे ही स्टंप पर लगी, असिथा फर्नांडो खुशी से झूम उठे. उन्होंने यशस्वी को एग्रेसिव सेंडऑफ दे दिया.

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने बनाया टेस्ट में तूफानी रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट-धोनी छूटे पीछे, अब बेन स्टोक्स निशाने पर

Advertisement

इस पर यशस्वी ने तुरंत रिएक्ट नहीं किया. वो शुरुआत में अपना बल्ला उठाकर पवेलियन की तरफ चल दिए . लेकिन, जैसे ही उन्होंने बॉलर को क्रॉस किया. उन्हें कुछ सुनाई पड़ा. इसके बाद यशस्वी वापस आकर असिथा फर्नांडो से सीधे भिड़ गए. दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह तो स्पष्ट नहीं हैं. लेकिन, यशस्वी काफी गुस्से में नजर आए. इस दौरान यशस्वी ने अपना हेलमेट असिथा फर्नांडो के सिर पर टिका दिया था.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement