अमेरिकी एंबेसी ने भारत के 9 पहलवानों के वीजा खारिज कर दिए हैं. देश के कई पहलवानों ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है. ये 9 पहलवान भी इनमें शामिल हैं.
अमेरिका ने भारत के इन 9 पहलवानों को 'बेरोजगार' बोलकर वीजा नहीं दिया
अमेरिका के लास वेगास में 12 से 18 अक्टूबर के बीच रेसलिंग अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप होने वाली है. लेकिन कई भारतीय पहलवानों को इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं मिल पा रहा है.

अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप 12 से 18 अक्टूबर के बीच अमेरिका के लास वेगास में होनी है. उससे पहले क्वालिफाइड पहलवानों ने अमेरिका के वीजा के लिए अप्लाई किया था. लेकिन अब कम से कम 9 पहलानों की भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. इन पहलवानों में नेहा सांगवान भी शामिल हैं. नेहा 2024 में अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं.
यह है वीजा खारिज करने की वजहन्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पहलवानों को मौखिक रूप से वीजा खारिज करने की वजह बता दी गई है. उनसे कथित तौर पर कहा गया है कि उनकी ‘उम्र 20 साल से कम है और वे बेरोजगार’ हैं. सभी पहलवान 10 अक्टूबर को इंटरव्यू के लिए एंबेसी पहुंचे थे. वीजा खारिज होने के बाद एंबेसी ने उनके पासपोर्ट वापस कर दिए.
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने अब अमेरिकन एंबेसी से इस मामले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. फेडरेशन ने पहलवानों को वीजा देने का अनुरोध किया है. इस मामले को लेकर फेडरेशन ने एंबेसी को एक पत्र लिखा है. इसमें फेडरेशन ने कहा,
आज (7 अक्टूबर), 24 प्रतिभागी अपने वीजा इंटरव्यू के लिए एंबेसी पहुंचे. इनमें से 16 पहलवान थे. लेकिन नौ पहलवानों के वीजा कथित तौर पर खारिज कर दिए गए. उन्हें कहा गया कि वे बेरोजगार हैं और उनकी उम्र 20 साल से कम है.
यह भी पढ़ें- स्मृति और हरमनप्रीत के बीच कप्तानी को लेकर चल रहा था विवाद?
फेडरेशन ने बताया कि चैंपियनशिप अंडर-23 ऐज ग्रुप के खिलाड़ियों के लिए है. इसी कारण खिलाड़ियों की उम्र 18 से 23 साल के बीच है. ये खिलाड़ी अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं, और इसी कारण फिलहाल नौकरी नहीं कर रहे हैं.
पत्र में समर्थ गजानन म्हाकवे, धीरज कुमार मलिक, सचिन कुमार, निखिल, हरदीप, परवीन, अहिल्या शत्रुघ्न शिंदे, नेहा शर्मा और नेहा सांगवान का नाम दिया गया है. इन सभी के वीजा खारिज कर दिए गए हैं.
फेडरेशन ने यह भी बताया कि 8 अक्टूबर को कुछ और पहलवानों का वीजा इंटरव्यू है. इनमें से भी ज्यादातर की उम्र 20 साल से कम है. ये सब भी फिलहाल नौकरी नहीं करते हैं. फेडरेशन ने उनके लिए चिंता जाहिर की है. WFI ने अपने पत्र में अपील की है कि इन खिलाड़ियों को वीजा दे दिया जाए ताकि वे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें.
वीडियो: ‘Virat Kohli को 5 करोड़ मिले?’ प्रेमानंद महाराज आश्रम विवाद पर आया कोहली का जवाब













